सुधर जाओ, अबकी बार 237, अगली बार 130-135 पर आ जाओगे’ – सांसद हनुमान बेनीवाल

by

पने बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल एक बार लोकसभा में गरजे हैं। इस बार निशाना भाजपा पर साधा है, क्‍योंकि लोकसभा चुनाव 2024 में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करके जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे हैं।  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘लो! मैं तो फिर आ गया हूं और 10-12 को साथ लेकर आया हूं। संभल जाओ… अबकी बार 237 पर आए हो। अगली बार 130-135 पर आ जाओगे, जब 5 साल बाद चुनाव होगा, धीरे-धीरे घट रहे हो।’

लोकसभा सत्र के दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने नारा दिया था कि अबकी बार 400 पार, लेकिन इस आंकड़े तक पहुंच ही नहीं पाए। राजस्थान के दो मंत्री मेरे सामने बैठे हैं। मुझे बोल रहे थे पिछली बार हमारी वजह से लोकसभा में पहुंचे। मतलब पिछले बार हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन करके नागौर से चुनाव जीता था।  हनुमान बेनीवाल ने कहा कि ‘पिछली बार क्‍या? मैं तो फिर आ गया वापस, आ गया और 10-12 साथ आए हैं। 3-4 मार्जन से रहे थे।’ हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। बोले, अग्निपथ योजना के माध्यम से ली जा रही अग्निवीरों की संविदा भर्ती योजना को वापिस लेकर पुराने तर्ज पर नियमित सेना भर्ती प्रारंभ करने, देश में बढ़ती नशे की प्रवृति को रोकने लिए ठोस उपाय करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों को सदन में रखा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत कोई धर्मशाला नहीं- जहां दुनिया भर के शरणार्थी घुस आएं, हम खुद 140 करोड़ : सुप्रीम कोर्ट

भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां दुनिया भर से शरणार्थी आएं और बसते चले जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने एक श्रीलंकाई तमिल की याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डीएस ठाकुर ने लिया ग्वालू और करवाल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक डीएस ठाकुर ने शुक्रवार को ग्वालू और करवाल पंचायत में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्वालू और करवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन्य जीव तस्करी गिरोह से जुड़े अपराधियों को भेजा न्यायिक हिरासत : वन्य जीवों व उनके अंगों की तस्करी कानूनन दंडनीय अपराध : डीएफओ रजनीश महाजन 

एएम नाथ। चम्बा :  वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत  गत 27 मई को गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड व जांच पूरी होते ही चंबा जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!