सूखे से निपटने को तैयार प्रशासन, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश : फसलों को हुए नुक्सान का करें आकलन, पेयजल व्यवस्था भी बनाएं सुचारू

by
धर्मशाला, 17 फरवरी। उपायुक्त हेम राज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुक्सान का आकलन करने तथा फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को नियमों के तहत मुआवजा दिलाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को धर्मशाला में डीसी आफिस के सभागार में सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बार जनवरी तथा फरवरी माह में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है तथा ऐसी स्थिति में किसी स्तर पर पेयजल संकट से लोगों को नहीं गुजरना पड़े इस के लिए जल शक्ति विभाग को तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए तथा पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार रखना चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सिंचाई के लिए तैयार कूहलों का रखरखाव भी सही तरीके हो इस के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भविष्य में वर्षा जल संग्रहण ढांचों को विकसित करने के लिए विशेष बल दिया जाएगा ताकि सूखे इत्यादि की स्थिति से निपटा जा सके। इस बाबत जल शक्ति, कृषि तथा बागबानी विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना तैयार करें ताकि सिंचाई की बेहतर व्यवस्था हो सके।
उपायुक्त हेम राज बैरवा ने स्वास्थ्य विभाग को भी दवाइयां का उपयुक्त स्टाॅक रखने तथा खाद्य आपूर्ति विभाग को भी खाद्य सामग्री के भंडारण के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि बारिश कम होने के कारण जंगलों में आग की आशंका भी बनी रहती है तथा दमकल विभाग को पूरी तरह से सतर्क रहते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने दमकल विभाग को फायर हाईडरेंट्स चेक करने तथा तकनीकी खराबी के बारे में जल शक्ति विभाग को सूचित करने के निर्देश भी दिए हैं। इससे पहले एडीएम डा हरीश गज्जू ने सूखे से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे तथा सभी उपमंडलों के एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैनेडियन वाइफ संग अमेरिका का ये शख्स शिफ्ट हो गया भारत : कैसे बदल गई इनकी दुनिया

एक आदमी अपनी पत्नी के साथ अमेरिका से भारत आया है, उसने अपने अनुभवों को शेयर किया है. टिम फिशर ने इस विषय पर एक वीडियो बनाया और इसे अपने 1,000 से अधिक इंस्टाग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत – डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई स्वास्थ्य सुविधाओं के सृजन के दृष्टिगत निरंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव का पर्व देश का गर्व “स्वीप का लक्ष्य शत् प्रतिशत मतदान : रावमा विद्यालय पूलन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। भरमौर, 23 अप्रैल :   भरमौर  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन  में  अध्यापकों द्वारा “चुनाव का पर्व देश का...
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखुबेला : 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
Translate »
error: Content is protected !!