सूचना आयोग के पदों में कटौती : खजाने पर बोझ घटाने के लिए सरकार ने उठाया कदम

by

चंड़ीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खर्च घटाने के लिए एक और कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने खजाने पर बोझ घटाने के लिए राज्य सूचना आयोग के पदों में कटौती कर दी है। प्रशासनिक विभाग ने इस संबंधी मुख्य सूचना आयुक्त को भेजे पत्र में 5 मैंबर नियुक्त करने की जानकारी दी है।
बता दें कि सूचना का अधिकार एक्ट 2005 की धारा-16 के तहत अधिक से अधिक 10 मैंबर नियुक्त करने की व्यवस्था है, पर प्रदेश सरकार ने अब कुल 6 मैंबर नियुक्त करने का फैसला किया है। पांच कमिश्नर पर एक मुख्य सूचना आयुक्त होगा।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने 3 नए मैंबर नामजद करने की प्रक्रिया भी रद्द कर दी है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सूचना आयोग के तीन रिक्त पदों को भरने के लिए तीन मैंबर नामजद किए थे, पर चुनावों से पहले की गई इन नियुक्तियों पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा मुहर नहीं लगाई गई थी।
इसके बाद सीएम भगवंत मान ने इन तीनों को नियुक्त किया था, पर अब इन पदों को भरने की प्रक्रिया को भी मूल रुप में रद्द कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन ने गांव बस्सी वजीद में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया :

होशियारपुर, 22 मार्च : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों में जाकर करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिले...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री...
article-image
पंजाब

पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!