सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाड़ीवाला में लोहड़ी का उल्लासपूर्ण आयोजन

by

स्कूल में प्रज्वलित की अग्नि,

बद्दी, 12 जनवरी (तारा)  : क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाडीवाला में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। विशेष रूप से नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजऱ आए, जिससे विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा अनुसार लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर की गई। सभी ने मिलकर लोहड़ी चढ़ाई, तिल, रेवड़ी एवं मूंगफली अग्नि में अर्पित की तथा माथा टेककर विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की।

इसके उपरांत सभी ने लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर परिक्रमा भी की।
प्रिंसिपल जीएल कश्यप ने कहा कि लोहड़ी का पर्व हमें एकता, भाईचारे और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है।कार्यक्रम का समापन सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएँ देकर किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए स्मरणीय रहा और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे वाला एक सुंदर अनुभव बना।
फोटो : सेंट बिर्स स्कल कुल्हाड़ीवाला में लोहड़ी मनाते हुए स्कूली छात्र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोरांवाली में हुए तीन युवकों के मर्डर का मामला : 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक मनी की मां ने पुलिस को बारदात के बारे में क्या बताया और किस किस के खिलाफ हुया मामला दर्ज.. .. .. जानिए

गढ़शंकर । गांव मोरांवाली मे हुए हत्याकांड में गढ़शंकर पुलिस ने मृतक मनप्रीत सिंह मनी की माता के ब्यानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व उसके पिता सहित 11 लोगो के खिलाफ ममला दर्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा, महिला आरक्षण को लेकर, भाजपा खुद इस बिल को लागू नहीं करना चाहती : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है.ल। उन्होंने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 सौ वीआईपी नंबरों की नीलामी से परिवहन विभाग को हुई 6 करोड़ की आय : सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालुओं को हुई सुविधा, मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को हुई 35 लाख रुपये की अतिरिक्त आय – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 2 सिंतबर – माता श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास द्वारा आरंभ की गई सुगम दर्शन प्रणाली से जहां श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में सुविधा हुई वहीं इसके कार्यान्वयन से...
Translate »
error: Content is protected !!