सेक्टर 35-A में सड़क री-कारपेटिंग कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

by

चंडीगढ़(पुनीत महाजन) वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेम लता ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए आज शाम सेक्टर 35-ए में पुरानी और जर्जर सड़कों की री-कारपेटिंग (रिकारपेटिंग) कार्य का शुभारंभ किया।
इन सड़कों का निर्माण लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन समय के साथ सड़कें काफी खस्ताहाल हो चुकी थीं, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए पार्षद प्रेम लता ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य को शुरू करवाया।
इस अवसर पर एसडीओ अमन कुमार, जेई जगतार सिंह तथा सेक्टर-35 फूल मार्केट के प्रमुख सदस्य राजेश कुमार, धीरज, विजय कुमार और सुदामा बीट्टू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए पार्षद प्रेम लता का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क की री-कारपेटिंग से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
पार्षद प्रेम लता ने कहा कि वार्ड के विकास और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी विभिन्न विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल का विकास और शांति बनाए रखने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड : सुखबीर सिंह बादल

पठानकोट : शिरोमणी अकाली दल को आज पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर  सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता,...
article-image
पंजाब

बिलासपुर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरनाला के तेजिंदर कनाडा में बने विधायक

बरनाला जिले के भदौड़ के मूल निवासी और तर्कशील नेता मास्टर राजिंदर भदौड़ के छोटे भाई वैज्ञानिक डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाड़ा में विधायक चुने गए हैं। बता दें कि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित होगा राज्य स्तरीय सलाहकार बोर्डः मुख्यमंत्री

सभी जिला अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे ओपियोइड प्रतिस्थापन थैरेपी केंद्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मातृ-शिशु एवं युवा बाल पोषण और नशामुक्ति पर एक दिवसीय राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!