सेना की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार : दो सैन्यकर्मी भी नामजद

by

ISI और पाकिस्तानी सेना से संपर्क होने का आरोप; ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

फिरोजपुर। सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना तक पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने फरीदकोट निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में भारत-चीन सीमा पर तैनात पंजाब के दो सैन्यकर्मियों को भी नामजद किया गया है। तीनों के खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान हरिंदरा नगर निवासी गुरनूर सिद्धू के रूप में हुई है। एसएसओसी फाजिल्का के एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 8 अक्टूबर को फिरोजपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुकना बेगू पुल के पास सूचना मिली कि आरोपियों ने कथित तौर पर एक गिरोह बनाया हुआ है और उनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी तथा सेना से संबंध हैं।

मोबाइल और इंटरनेट से सूचनाएं भेजने का आरोप

पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, दोनों सैन्यकर्मी अपनी तैनाती का फायदा उठाकर भारतीय सैन्य क्षेत्रों और छावनियों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां जुटाते थे। आरोप है कि ये सूचनाएं गुरनूर सिद्धू के माध्यम से मोबाइल फोन, टैबलेट और इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान भेजी जाती थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने फिरोजपुर के किला चौक से हुसैनीवाला बॉर्डर रोड की ओर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

जाली दस्तावेजों की भी जांच

सूत्रों के अनुसार, महिला मूल रूप से फिरोजपुर की रहने वाली है और उस पर फरीदकोट निवासी होने के कथित जाली दस्तावेज तैयार करवाने का भी आरोप है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं फरीदकोट सैन्य छावनी से संबंधित कोई जानकारी तो पाकिस्तान नहीं भेजी गई।

फिलहाल, आरोपों की जांच जारी है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही गोपनीय सूचनाएं भेजे जाने तथा आरोपियों की कथित भूमिका से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थार में लिफ्ट ली दो महिलाओं ने कर दिया 10 लाख की नकदी पर हाथ साफ

सोनीपत  : थार में लिफ्ट लेकर युवक से दो महिलाएं उसकी 10 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गई। महिलाओं ने युवक व साथियों को फ्लैट में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। महिलाएं...
article-image
पंजाब

युवक को चाकुओं से आप कार्यकर्ता ने अपने साथियो से मिलकर गोद डाला : युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ 17 वार किए , मृतक की गर्भवती पत्नी भी घायल

जालंधर : आप कार्यकर्ता करण मल्ली ने अपने साथियों सहित अंकित नाम के युवक को चाकुओं से गोद डाला। घटना में अंकित की गर्भवती पत्नी भी घायल हैं। युवक के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़...
article-image
पंजाब

पंजाब में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए 6000 से अधिक पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ : सरकारी नौकरी की खोज में लगी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। यदि आप आंगनवाड़ी में कार्य करना चाहती हैं, तो जान लें कि पंजाब में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर...
article-image
पंजाब , समाचार

धमाई का युवक जसविंदर सिंह यूक्रेन में फंसा…. परिजन परेशान।

गढ़शंकर – यूक्रेन व रूस के युद्ध शुरू हो गया है वहीं यूक्रेन में रह रहे भारतीय लोगों के परिजन अपने अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ऐसे ही गढ़शंकर के...
Translate »
error: Content is protected !!