सेना के हैलीकाॅप्टर ने भरमौर हैलीपैड से भरी उड़ान, पठानकोट पहुंचाए 4 मणिमहेश यात्रियाें के शव

by

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा के दौरान मारे गए लोगों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को 4 शवों को भरमौर से निकाला गया। ये शव सेना के एमआई-17 हैलीकाॅप्टर के माध्यम से पठानकोट पहुंचाए गए। इसके बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। इसमें 2 शव पठानकोट के श्रद्धालुओं के हैं। इसके अलावा एक गुरदासपुर व एक शव होशियारपुर के श्रद्धालु का है।
मणिमहेश यात्रा के दौरान इन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद रास्ते बंद होने के कारण शव भरमौर में ही पड़े हुए थे। अब भी 4 श्रद्धालुओं के शव कुगती में पड़े हुए हैं। इन शवों को लाने के लिए 30 सदस्यों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। वीरवार तक ये सभी शव भरमौर पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन शवों को भी सेना के हैलीकाॅप्टर के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में परिजनों तक पहुंचाया जाएगा।
मणिमहेश यात्रा के दौरान कुल 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अधिकतर श्रद्धालुओं के शव सड़क मार्ग से पहले ही उनके परिजनों तक पहुंचा दिए गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते कुछ शव भरमौर व कुगति में पड़े हुए थे। अब मौसम साफ होते ही इन शवों को लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि कुगति से लाए जा रहे शवों को परिजनों तक पहुंचाना अब भी चुनौतीपूर्ण है। अगर दोबारा मौसम खराब हो जाता है तो अड़चनें आ सकती हैं।
डीसी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 4 शवों को भरमौर से सेना के हैलीकाॅप्टर के माध्यम से पठानकोट पहुंचा दिया गया है। कुगति से वीरवार को शव भरमौर पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन्हें भी हैलीकाॅप्टर के माध्यम से ही परिजनों तक पहुंचा दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियांे को कोरोना सुरक्षा नियमों बारे एसओपी जारी, उलंघन पर होगी नियमानुसार कार्यवाही: डीसी

ऊना  : सरकारी कार्यालयों में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसओपी जारी की गई है। यह दिशानिर्देश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 व 34 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 24 फरवरी से स्क्रीनिंग प्रक्रिया

हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है और पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न विभागों में कोटा प्रदान किया गया है । जिनको...
हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी समेत चार पर एफआईआर

चंबा :  विजिलेंस ब्यूरो ने सदर थाना चंबा में अवैध तरीके से इंतकाल करवाकर राज्य सरकार को भूमि खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में राजस्व हानि पर तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी समेत दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मॉडल स्कूल समूरकलां का निरीक्षण

ऊना  – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज राजकीय मॉडल स्कूल समूर कलां का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों एवं अध्यापकों के स्वस्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में अपने जा रहे कोविड...
Translate »
error: Content is protected !!