सेना भर्ती रैली बिलासपुर के लुहणु खेल मैदान में 3 से 9 सितम्बर तक

by

ऊना, 22 अगस्त – अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिला के लिए 3 से 9 सितम्बर तक बिलासपुर के लुहणु खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती निदेशक हमीरपुर कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि जिन अभ्यार्थियों ने इस योजना के तहत सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है उनके प्रवेश पत्र भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा इसकी सूचना अभ्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर भी भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिन अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो वे अभ्यार्थी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में 01972-222214 सम्पर्क कर सकते हैं।
कर्नल बीएस भंडारी ने सेना भर्ती रैली में अभ्यार्थियों को रंगीन प्रवेश पत्र लेकर आने की सलाह दी है ताकि भर्ती प्रक्रिया में बारकोड स्कैनिंग में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में निर्धारित दिनांक व समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायी संस्थाओं की लोगों में विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु सदन में हो “सार्थक तथा परिणामयुक्त चर्चा” : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में चल रहे तीन दिवसीय 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या का आरोपी मनाली से गिरफ्तार : आरोपी पर पहले भी दर्ज 14 FIR

एएम नाथ । मनाली / नई दिल्ली : अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर स्थित भूमिया चौक के पास गोली मारकर निखिल नागर नामक युवक की हत्या करने वाले बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने...
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद संदीप कुमार ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सेमीफाइनल हारी, वर्ष 2022 का फाइनल भी हारेगीः वीरेंद्र कंवर

ऊना (1 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा सेमीफाइनल जीती है और वर्ष 2022 में होने वाले फाइनल में भी जनता के...
Translate »
error: Content is protected !!