सोलन में अभी तक लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन : प्रभावित परिवारों की सहायता में नहीं होगी कोई कमी – अनिरूद्ध सिंह

by
सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता की जाएगी। अनिरूद्ध सिंह ने आज सोलन ज़िला के कसौली एवं सोलन उपमण्डलों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की।
अनिरूद्ध सिंह ने ग्राम पंचायत अन्हेच में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. डाॅ. यशवंत सिंह परमार को उनकी 117वीं जयंती पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की।
अनिरूद्ध सिंह ने लोगों को विश्वास दिलाया कि संकट के समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है और उनके हित के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए 2000 नए आवास निर्मित किए जाएंगे। इस निर्माण कार्य पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए है कि भारी वर्षा से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत पुनरुद्धार कार्य करंे। पंचायत एवं ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के तहत किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को उनके घर के समीप कार्य मिलेगा और मुश्किल समय में आर्थिक सम्बल भी प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। यहां 136 मकानों को क्षति पहंुची है। सोलन ज़िला में भारी वर्षा से लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन है।
अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ सोलन ज़िला में भी क्षतिग्रस्त मार्गों को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं को सुचारू किया जा रहा है और विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में राष्ट्रीय राजमार्ग 05 को शीघ्र-अतिशीघ्र सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का उचित प्रकालन शीघ्र प्रेषित करें।
पंचायती राज मंत्री ने बड़ोग गांव के निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये प्रदान किए। उन्होंने ग्राम पंचायत नारायणी में वर्षा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावितों से भेंट की।
अनिरूद्ध सिंह ने ग्राम पचंायत नेरी कलां के गांव कनाना में भारी वर्षा से हुई क्षति की जानकारी प्राप्त की और प्रभावितों से बातचीत की। उन्होंने ग्राम पंचायत भोजनगर के पंचायत भवन कार्यालय में प्रभावितों से भेंट की और उन्हें समुचित सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने इसके उपरांत ग्राम पंचायत अन्हेच में वर्षा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और समुचित सहायता का आश्वासन दिया।
अनिरूद्ध सिंह ने शामती में हुए भारी नुकसान का जायज़ा लिया और प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों की सहायता के लिए कृत संकल्प है।
इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानुपरी, ज़िला सोलन कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, खण्ड कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत नारायणी के प्रधान श्रीराम शर्मा, ग्राम पंचायत नेरी कलां के प्रधान सुच्चा सिंह, ग्राम पंचायत प्राथा की प्रधान सरोज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्राथा के उप प्रधान कर्म सिंह, ग्राम पंचायत नेरी कलां के उप प्रधान अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, ग्राम पंचायत भोजनगर के प्रधान मनोज कुमार, ग्राम पंचायत शामती के उप प्रधान सुनील, मशोबरा खण्ड के बीडीसी उपाध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, नगर निगर सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, खण्ड विकास अधिकारी मुकेश, तहसीलदार सोलन मुलतान सिंह बनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो साल से कम सजा वाले अपराध में दोषी करार याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने पासपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के औहर में 33.75 करोड़ रुपये के पर्यटन परिसर की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : आधुनिक सुविधाओं से लैस इस परिसर में होटल ब्लॉक, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र होंगे शमिल

एएम नाथ। बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के औहर में एक नए पर्यटक परिसर की आधारशिला रखी। 33.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले और आधुनिक सुविधाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू : राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल द्वारा राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) के सहयोग से 22 दिसंबर 2025 को उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माइनिंग नीति में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी : सस्ती मिलेगी रेत व बजरी

चंडीगढ़ : 11 अगस्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने रेत व बजरी की माइनिंग नीति, 2021 में संशोधन को मंजूर कर लिया है। इस संबंधी फैसला आज पंजाब सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!