सोलन से भागा कैदी बिलासपुर में पकड़ा: महिला को किया था घायल

by

सोलन : हिमाचल की सोलन जेल के बाहर से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गुलशन बिलासपुर में पकड़ा गया है। बद्दी से सोलन लाया गया यह कैदी शनिवार देर शाम को जेल के बाहर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वहां से वह कायलर की ओर भागा और वहां एक महिला को भी घायल कर दिया था। इसके बाद वह रात के समय देवठी से किसी गाड़ी में लिफ्ट लेकर बिलासपुर पहुंच गया। इसकी सूचना पुलिस को भी मिली और उसे दबोच लिया। रविवार को सोलन सदर चौकी से पुलिस की टीम उसे लेने गई है। बद्दी पुलिस के अनुसार कांगड़ा निवासी गुलशन पर चोरी सहित 3 मामले चल रहे हैं। SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि फरार कैदी को पकड़ लिया गया है। सोलन पुलिस की टीम उसे यहां ला रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 412 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित, 2581 पदों के लिए हुआ चुनाव….चंबा के चौगान में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह : पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला, निष्पक्षता से करें जनसेवा : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा सैला मंडल : पूर्व सांसद खन्ना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बुलाई बैठक, केंद्र की कल्याणकारी नीतियों के प्रचार सम्बन्धी कार्यकर्ताओं की तय की जिम्मेदारियां

सैला खुर्द  19 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा सैला मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश: नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!