स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि की दी जानकारी : पीएम स्वनिधि में बिना किसी गारंटी के 10 हजार कार्यशील पूंजी ऋण-संजय कुमार

by

मंडी 23 अगस्त। मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। अग्रणी जिला अधिकारी मंडी संजय कुमार ने पीएम स्वनिधि स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा डिजिटल ट्रांसक्शन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया ।
उन्होंने बताया कि 01 जून, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना शुरू की। इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 महामारी में बुरी तरह प्रभावित हो चुके उनके व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान करना है। इसके अंतर्गत एक वर्ष की अवधि के लिए बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। समय पर इस ऋण का पुनर्भुगतान करने पर 20,000 रुपये ऋण की दूसरी और 50,000 रुपए ऋण की किश्त की सुविधा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर डिजिटल ट्रांसक्शन करने हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशंसा पत्र भी दिए गए।
कार्यशाला का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक और नगर निगम के सहयोग से किया गया । कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारी विशाल चंदेल, मंडी सदर के बैंक मैनेजर, डायरेक्टर आरसेटी देवेंद्र कुमार, हरि सिंह कौंडल उपस्थित र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति को भेजा अयोग्य विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के अयोग्य विधायकों की पेंशन और भत्ते बंद होने पर जल्द फैसला हो सकता है। राजभवन की ओर से अयोग्य विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक राष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र को 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी : 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

पंचरुखी उप-तहसील को स्तरोन्नत कर तहसील में बदलने की घोषणा एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय । जयसिंहपुर : प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्मियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को विभाग सक्रिय : मैदानी स्तर पर बढ़ाई निगरानी

एएम नाथ।  ऊना, 1 मई. ऊना जिले में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर तेज होने लगा है। इसे देखते हुए आमजन को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जनवरी से पशुपालकों से शुरू होगी गोबर खाद की खरीद : चंद्र कुमार कहा…..ऑर्गेनिक खेती से तैयार फसलों को देंगे ज्यादा दाम

नगरोटा सुरियाँ, 7 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से पहली जनवरी से दो रुपए प्रति किलो की दर...
Translate »
error: Content is protected !!