स्नेहा मिस व यश भारद्वाज मिस्टर फेयरवैल चुने : अवनी चौधरी मिस व आयुष राठौर मिस्टर विवेक इंटरनेशनल स्कूल चुने

by

विवेक इंटरनेशन स्कूल के छात्रों ने स्कूल के विदा होने वाले छात्रों की दी विदाई पार्टी

बी बी एन , 9 फरवरी (तारा) : विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के जमा दो के छात्रों को उनके जूनियरों ने विदाई पार्टी दी। स्कूल का पूरा वातावरण प्रेम, उत्साह एवं हल्की-सी विरह-भावना से भर गया। छात्र, शिक्षक एवं प्रबंधन के सदस्य सभी एक साथ इस भावनात्मक यात्रा का हिस्सा बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों की अब तक की यात्रा को याद करते हुए कहा कि आज हम न केवल विदाई दे रहे हैं। बल्कि एक नई उड़ान की शुभकामना दे रहे हैं। इसके पश्चात कनिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने अपने वरिष्ठों के प्रति असीम स्नेह एवं आदर व्यक्त करने हेतु एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। नृत्य में हिमाचली लोक नृत्य समेत फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। एक छात्रा की ओर से प्रस्तुत भावपूर्ण गीत “अलविदा” ने कई आँखों को नम कर दिया, जबकि अन्य ने नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से स्कूल की यादों को जीवंत कर दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता कराए गई।
समारोह के दौरान स्नेहा को मिस व यश भारद्वाज को मिस्टर फेयरवेल तथा आयुष राठौर को मिस्टर व अवनी को मिस विवेक इंटनेशनल स्कूल चुना गया। अंत में छात्रों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया, गले लगे और वादा किया कि वे स्कूल का नाम हमेशा ऊँचा रखेंगे। स्कूल के निदेशक तुषार शर्मा ने कहा प्रत्येक विदाई विकास एवं परिपक्वता का उत्सव है। स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ चरित्र, सहानुभूति एवं नेतृत्व के गुण अर्जित किए हैं। हम गर्व से कह सकते हैं कि वे समाज के सशक्त सदस्य बनकर उभरेंगे।

कैप्शन: बद्दी के विवेक इंटरनेशल स्कूल में विदाई समारोह बने मिस व मिस्टर स्कूल के प्रबंधकों के साथ-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था तंत्र को सशक्त करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : पठानिया 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानियां जी ने भारतीय मीडिया पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मामले की CBI जांच को सरकार तैयार : नहीं करेंगे अपील, किसी के पास है तथ्य तो CBI को दें, अनुशासनहीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई – सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री से हिमाचल के हितों के संदर्भ में बात की। उन्होंने कहा कि तुर्की के सेब की...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया पूरी, 17 तक ले सकते हैं नाम वापसी

गुजरात। गुजरात में 1 दिसंबर से पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा अब 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने उठाया प्री प्राइमरी के बच्चों की शैक्षणिक मदद का बीड़ा : प्राइमरी स्कूल सल्ली में अपनी ओर से 90 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग*

दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाक के सभी प्री प्राईमरी स्कूल के बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!