’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत : 2 अक्टूबर तक चलने वाले पखवाड़े में जिले में करवाई जाएंगी अलग-अलग गतिविधियां– DC कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 15 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अंर्तगत जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की ओर से इस पखवाड़े में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जाएंगी। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने जिले को पहले नंबर पर आने के लिए इस पखवाड़े के दौरान की गई गतिविधियों की फोटो व वीडियोज जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग को भेजने के लिए कहा।
डिप्टी कमिश्नर ने सभी नगर निगमों, परिषदों व नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में 17 सितंबर को जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शहरों में पार्षद व गांवों में पंचायतों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी इस अभियान में जोडऩे के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूलों व कालेजों में जागरुकता कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने कहा कि गांव वासियों को ठोस व तरल कूड़े के प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन प्लांटों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा इस पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक गांवों को ओ.डी.एफ से ओ.डी.एफ प्लस बनाने का प्रयास करने के लिए इस प्रोग्राम को हर गांव में पहुंचाया जाए। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह, एक्सियन अनुज शर्मा, एस.डी.ओ नवनीत जिंदल के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्यूबवेलों पर लगे 5 ट्रांसफार्मर रात को अज्ञात चोरों द्वारा चाहलपुर और मोयला वाहिदपुर के खेतों से चोर ले उड़े : लोगों में दहशत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव चाहलपुर और मोयला वाहिदपुर के खेतों में ट्यूबवेलों पर लगे 5 ट्रांसफार्मर रात को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने से लोगों में दहशत फैल गई है। इस चोरी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के एनएसएस  यूनिट द्वारा  प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू हुया एनएसएस कैंप शुरू होने...
article-image
पंजाब

चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने की चैकिंग : 9 बच्चे भीख मांगते पकड़े, काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपे

मानसा। मानसा के डीसी नवजोत कौर के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ है। इस क्रम में, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी खुशवीर कौर और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन...
article-image
पंजाब

पराली ना जलाने को लेकर जागरूकता सैमीनार व रैली का खालसा कालेज में आयोजन

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में पंजाब कृषि युनिवर्सिटी, लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिंम तहत कालेज के...
Translate »
error: Content is protected !!