स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: व्योम भारद्वाज

by

होशियारपुर, 19 जून: सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन्हें सरकारी कार्यालयों में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा व किसी भी पारिवारिक सदस्य को मुश्किल का सामना नहीं करने दिया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में की गई बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की मुश्किलें सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने जहां पिछली बैठक में किए गए फैसलों की समीक्षा की वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करें।
सहायक कमिश्नर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जिला प्रशासन के लिए सम्मानीय है व किसी भी पारिवारिक सदस्य को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुश्किल सामने आती है तो तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने विभाग के प्रमुखों को हिदायत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों को कार्यालयों में पूरा मान-सम्मान दिया जाए व मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करना यकीनी बनाया जाए।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों में प्रधान अवतार सिंह, सचिव रमेश चंद, कुलवंत सिंह, हरदीप सिंह, ओंकार सिंह, मंदीप सिंह, दलजीत सिंह बाठ, जसलीन सिंह, जसवंत सिंह, जरनैल सिंह, दविंदर कौर, जसपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन : कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को दी जानकारी

गढ़शंकर। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल हस्पताल गढ़शंकर में एकत्रित...
article-image
पंजाब

संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 10 जुलाई को गुरु पुण्य दिवस मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा के मुख्य संचालक संत बाबा मखन सिंह जी व संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में समूह संगतों...
article-image
पंजाब

मोहाली : 153 असला लाइसेंस किए रद्द, 450 लोगों को भेजा नोटिस

मोहाली। पंजाब में हथियारों के दम पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत मोहाली जिले में 153 लोगों के असला लाइसेंस...
Translate »
error: Content is protected !!