स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी व्यापारी मंच की संगोष्ठी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से स्वावलंबी भारत के निर्माण का आह्वान किया है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वदेशी केवल वस्तुओं की खरीद तक सीमित नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और रोजगार सृजन का आधार है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी पहलों ने देश में उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी उत्पादन को नई गति दी है। भारत आज वैश्विक उत्पादन केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जनआंदोलन बनाकर ही स्थानीय रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाएगा। कई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कहर बनकर हमास पर बरस रहा इजरायल : हवाई हमले में पांच की मौत- गाजा में अब तक 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए

काहिरा  :  इजरायल गाजा पट्टी में हमास पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार हवाई हमलों से जैसे हमास की कमर टूट गई है। इस कड़ी में रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी शराब व बीयर हो जाएगी सस्ती : भारत-UK डील से ये व्हिस्की-बीयर्स हो जाएंगी काफी सस्ती!

नई दिल्ली । भारत-यूके के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के PM किएर स्टार्मर की मौजूदगी में इसपर हस्‍ताक्षर किए गए। इस डील से दोनों देशों...
Translate »
error: Content is protected !!