स्वर्ण जयंति रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए 8 अप्रैल तक तय हों कार्यक्रमः सत्ती

by
रथ यात्रा के प्रबंधों को लेकर सत्तपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक
ऊना  : 15 अप्रैल से आरंभ होने वाली स्वर्ण जयंती रथ यात्रा के प्रबंधों को लेकर आज डीआरडीए हॉल ऊना में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश को 18वें पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था तथा इस वर्ष को पूरे प्रदेश में स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तहत 15 अप्रैल, 2021 से पूरे हिमाचल प्रदेश में 50 वर्ष पूरे होने परे स्वर्ण जयंती रथ यात्रा आरंभ की जाएगी, जिसमें 51 बडे़ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद, मंत्रीगण सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति अलग-अलग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में रथ यात्रा का शुभारंभ बरनोह गांव से किया जाएगा तथा पूरे जिला में जून माह तक विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि हिमाचल प्रदेश की 50 वर्षो की प्रगति की विकास गाथा की पूरी जानकारी इस रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर, हर पार्टी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति जिन्होंने कोई विशेष उपलब्धि हासिल की हो, उन लोगों को उन्हीं के गांव में जाकर सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी को 8 अप्रैल तक पंचायत स्तर पर रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए एनवाईके, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, एसडीएम डॉ. निधि पटेल, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, डीवाईएससो कुलदीप शर्मा, बीडीओ रमनबीर चौहान, एचआरटीसी ट्रैफिक मैंनेजर दर्शन सिंह, कार्यकारी अधिकारी एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा : मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज ग्राम पंचायत डोमैहर, हिमरी और ओगली का किया दौरा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इन्दौरा :    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरान्त इन्दौरा में एक विशाल जनसभा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत डल्लेवाल के अनशन तोड़ने की एक ही शर्त : पंजाब सरकार ने SC में केंद्र के पाले में डाल दी गेंद

नई दिल्ली।  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। मंगलवार को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन की मोहलत उनका अनशन तुड़वाने के लिए मांगा। इस पर...
Translate »
error: Content is protected !!