स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. जनक राज

by

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

एएम नाथ। चम्बा :  आज क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जनक राज ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से होने वाला सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण के माध्यम से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन बालिकाओं और महिलाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए सुरक्षा कवच का कार्य करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, किशोरावस्था में लगाया गया यह टीका संक्रमण के खतरे को कम कर दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करता है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही, अभिभावकों को जागरूक करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच को दूर किया जा सके।
उन्होंने कहा अफवाहों से दूर रहकर चिकित्सकों की सलाह पर विश्वास करना आवश्यक है। “स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव है।” इस संदेश के साथ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के कारण ही आज यह जीवनरक्षक टीका व्यापक स्तर पर उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे लाखों महिलाओं को भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण की प्रक्रिया, संभावित सामान्य दुष्प्रभावों और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कई अभिभावकों ने मौके पर ही अपनी बेटियों का पंजीकरण करवाया।
अभियान के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है कि अब महिलाओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता से यह अभियान सफल होगा और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरक पोषण वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश : बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें महिला एवं बाल विकास से जुड़े अधिकारी – डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 जुलाई : जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने जिले के सभी एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारियों से अपने क्षेत्र में 6 साल से छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर स्ट्रेचर से मंच पर लाए गए डल्लेवाल : राकेश टिकैत ने टोहाना में भरी हुंकार – महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़

खनौरी बॉर्डर / टोहाना :   किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 40 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार उन्हें लगातार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैक्टर अधिकारियों, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश…मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही : एसडीएम संजीत सिंह

बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में करवाया गया द्वितीय पूर्वाभ्यास एएम नाथ। हमीरपुर 22 मई। एसडीएम हमीरपुर एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने आगामी पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया के दौरान सैक्टर अधिकारी, पीठासीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक : नशामुक्त ऊना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: एसडीएम

सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश ऊना 18 अगस्त: नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति ऊना की माह जून, जुलाई में एक्शन टेकन रिपोर्ट पर...
Translate »
error: Content is protected !!