स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच बनेगा डबललेन पुल : केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया बजट, गडकरी ने दी जानकारी

by

ऊना :  ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच डबललेन पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 36.93 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में सांसद इंदु बाला गोस्वामी को दी। राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। इंदु गोस्वामी ने बताया कि यह स्वीकृति मार्च 2025 में प्रदान की गई थी। पुल निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सीमा से झलेड़ा तक फोरलेन के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की योजना डीपीआर में शामिल की गई है। इस परियोजना का क्रियान्वयन पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार की जा रही फिजिबिलिटी रिपोर्ट और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के आधार पर किया जाएगा।

इस परियोजना से सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा। राज्यसभा सदस्य इंदु बाला गोस्वामी ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में मिला कीमती लॉकेट

एएम नाथ।  दियोटसिद्ध 28 मार्च :   प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के परिसर के एक सुरक्षा कर्मचारी को महिलाओं के लिए स्थापित दर्शन स्थल की सीढ़ियों पर सोने का एक कीमती लॉकेट...
article-image
पंजाब

रॉकी पहलवान द्वारा अपने पिता की याद को समर्पित रक्तदान शिविर का किया आयोजन

गढ़शंकर  : स्वर्गीय परमजीत सिंह हीर की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र मनप्रीत उर्फ रॉकी पहलवान द्वारा भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर के सहयोग से गांव मोयला वाहिदपुर के श्री गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने ASI को 11,500 की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में कियागिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने निरंतर अभियान के दौरान शुक्रवार को फरीदकोट के पुलिस स्टेशन गोले वाला में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरविंदर सिंह को 11,500...
Translate »
error: Content is protected !!