स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भड़के – कहा ,आप जिसे सीएम हाउस कहते हैं, वो असल में गटर हाउस है : स्वाति मालीवाल से अभद्रता क्या साजिश थी : पूर्व पति नवीन जयहिंद ने लगाए आरोप

by

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई अभद्रता का मामला तूल पकड़ चुका है। पिछले दिनों स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट की घटना का पता चला था, जिसकी पुष्टि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान से हुई।

फिलहाल इस घटना को लेकर स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भड़के हुए और उन्होंने संजय सिंह को भी तगड़ा जवाब दिया है। स्वाति मालीवाल के पूर्व पति और AAP के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने पूरी घटना को एक साजिश बताया है। नवीन जयहिंद कहते हैं- ‘आप जिसे सीएम हाउस कहते हैं, वो असल में गटर हाउस है। ये एक खतरनाक घटना है। स्वाति की जान खतरे में है, क्योंकि उन्हें धमकी दी गई है, अन्यथा कोई भी इस तरह पुलिस को फोन नहीं करेगा या पुलिस स्टेशन से वापस नहीं आएगा। उन्हें अब भी चुप कराया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि संजय सिंह को पहले ही इस घटना के बारे में पता था कि ऐसा होगा।

CM आवास पर मौजूद सब लोगों पर FIR हो  :  अब नवीन जयहिंद मांग कर रहे हैं कि घटना के समय अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद लोगों के खिलाफ FIR हो। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी-कांग्रेस या AAP का मामला नहीं है। आप (संजय सिह) स्वाति मालीवाल को छोटी बहन कहते थे। जब ये घटना हुई तो वहां पर मौजूद सभी लोगों पर FIR होनी चाहिए। संजय सिंह को लेकर नवीन जयहिंद आगे कहते हैं- ‘वो खुद किस तरह से राज्यसभा गए हैं ये बात वो भी जानते हैं और मैं भी। वो केवल अरविंद केजरीवाल के ‘तोते’ हैं जो उनके इशारे पर काम करते हैं।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जून 2021 के बाद जिला ऊना में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 500 के पार पहुंचे, एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण दर दो प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत पहुंची

ऊना, 12 जनवरीः जिला ऊना में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैलना शुरू हो गया है। जून 2021 के बाद जिला ऊना में आज कोविड संक्रमण के एक्टिव केस पहली बार 500 के पार पहुंच...
article-image
पंजाब

Precautions to be taken to

Hoshiarpur/July 17/Daljeet Ajnoha : Doctor Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information,  said that keeping in mind the rainy season, we all need to take precautions to avoid diseases like dengue, malaria and diarrhoea. In this...
article-image
पंजाब , समाचार

हरमिलन बैंस के स्वागत में उमड़ा होशियारपुर : ठान लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं: हरमिलन बैंस

 कैबिनेट मंत्री जिंपा, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी  के अलावा खेल प्रेमियों ने किया हरमिलन बैंस को सम्मानित लाजवंती स्टेडियम में एशियन सिल्वर मैडलिस्ट हरमिलन बैंस का जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!