स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से विशेष संवाद श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, आस्था और अध्यात्म पर गूढ़ विमर्श

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : वृन्दावन के प्रतिष्ठित संत एवं कथा व्यास स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से धर्म, आस्था और अध्यात्म के विविध पहलुओं पर एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद का उद्देश्य सनातन धर्म की मूलभावनाओं को जनमानस तक सरल व सुलभ रूप में पहुंचाना रहा।

बातचीत के दौरान स्वामी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य संदर्भों के माध्यम से बताया कि जीवन में आध्यात्मिकता का महत्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के संपूर्ण जीवन दर्शन को प्रभावित करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हर व्यक्ति को अपने इष्ट देव को निष्ठा से मानना चाहिए। सनातन धर्म का मूल मंत्र ही यही है कि यदि आपका इष्ट आप पर कृपा दृष्टि बनाए हुए हैं, तो समस्त देवी-देवताओं की कृपा भी सहज ही प्राप्त होती है।”

स्वामी जी ने जोर देते हुए कहा कि “धर्म कोई बंधन नहीं है, यह तो आत्मा का मार्ग है। हर व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का अनुयायी हो, यदि वह अपने धर्म के अनुसार श्रद्धा व भक्ति से पूजा-अर्चना करता है, तो ईश्वर की असीम अनुकंपा उस पर बनी रहती है।”

संवाद के दौरान दलजीत अजनोहा ने स्वामी जी से वर्तमान समाज में बढ़ती धार्मिक उथल-पुथल, आस्था की गिरावट, युवाओं में आध्यात्मिक सोच की कमी जैसे विषयों पर भी प्रश्न किए। इन पर स्वामी जी ने कहा, “युवाओं को धर्म को बोझ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला साधन समझना चाहिए। आज की पीढ़ी को आध्यात्मिक शिक्षा और कथाओं के माध्यम से आत्मज्ञान की ओर प्रवृत्त किया जा सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि धर्म केवल पूजा विधियों तक सीमित न हो, बल्कि यह प्रेम, सेवा, सहिष्णुता और सदाचार का व्यवहारिक स्वरूप बनना चाहिए।

इस प्रेरणादायक बातचीत के अंत में स्वामी भक्ति प्रसाद गिरी महाराज ने यह संदेश दिया कि –
“धर्म को जीवन में आत्मसात करें, बाहरी दिखावे से नहीं, भीतर से जुड़ाव रखें। तभी सच्चा अध्यात्म जाग्रत होता है और वही व्यक्ति को परमात्मा की ओर ले जाता है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नौजवानों के सहयोग से भ्रष्टाचार की बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है: एसएसपी राजेश्वर सिद्धू —भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो, विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत एस.डी कालेज में जिला स्तरीय सैमीनार होशियारपुर, 31 अक्टूबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी...
article-image
पंजाब

मोरांवाली हत्याकांड : मारे गए तीन युवकों में से दो युवकों का गांव मोरांवाली में और एक का बंगा में अंतिम संस्कार

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में हुए हत्याकांड में मारे गए तीन युवकों में से  दो युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और गुरसुखतियार सिंह का अंतिम संस्कार गांव मोरांवाली में कर दिया गया। जबकि तीसरे युवक...
article-image
पंजाब

आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने दबोचा : होटल मैनेजर को भेजे थे फर्जी आधार कार्ड

पीलीभीत के पूरनपुर के होटल हर जी के सीसीटीवी फुटेज में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के साथ दिखे दो अन्य युवकों की पहचान भी हो गई है। दोनों युवक गजरौला जपती गांव के रहने...
Translate »
error: Content is protected !!