स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने स्वास्थ्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां से जिला मंडी, कांगड़ा एवं सोलन के लिए ‘केयर ऑन व्हील’ पहल के तहत लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन वाहनों के माध्यम से मरीजों को लगभग 25 प्रकार की टेस्ट सुविधा प्रदान की जाएगी। इनमें एक्स-रे के माध्यम से टीबी जांच, ब्लड काउंट, एलबुमिन, एचडीएल, यूरिकेसिड और कॉलेस्ट्रोल आदि टेस्ट शामिल हैं। इन वाहनों में पैलिएटिव केयर, हेंड-हैल्ड एक्स-रे, एक्स-रे मशीन सहित आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करेंगे।
यह वाहन कॉरपोरेट सोसशल रिस्पांसिबिल्टी के तहत अपोलो होस्पिटल्स और एचडीएफसी द्वारा प्रदान किए गए हैं।
इस अवसर पर एनएचएम के मिशन निदेशक प्रियंका वर्मा, एनएचएम के उप-मिशन निदेशक डॉ. गोपाल बैरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए किया अधिकृत : चुवाड़ी में नया डीएसपी कार्यालय व सिहुंता में पुलिस थाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओए (आईटी)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस तथा संबंधित एजेंसियां कर रही हैं ठोस कार्यवाही-उपायुक्त मंडी

एएम नाथ। मंडी, 2 मई।  जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!