स्वीप टीमों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

by
ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्वीप टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता की अलख जगाई। इसमें ऊना कॉलेज, भढ़ोलियां खुर्द, रैंसरी, ग्राम पंचायत लालसिंगी, कोटला खुर्द, ग्राम पंचायत सैंसोवाल तथा हारोली बस स्टैंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इनमें मतदाताओं को समाज की उन्नति में मतदान के बहुमूल्य योगदान को लेकर शिक्षित तथा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रेरित किया गया।
एकलव्य कला मंच ने गीत संगीत से दिया संदेश
आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने ऊना कॉलेज और भढ़ोलियां खुर्द में गीत संगीत से मतदाता जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बिना, स्वतंत्र तथा निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया।
स्वीप कोर कमेटी सदस्यों की अगुवाई में लालसिंगी-कोटला खुर्द में कार्यक्रम
स्वीप कोर कमेटी के सदस्य सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल की अगुवाई में ग्राम पंचायत लालसिंगी और कोटला खुर्द में आयोजित कार्यक्रमों में मतदाताओं को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक करते हुए अपने मत का सोच समझ कर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्याँग मतदाताओं को घर से वोट डालने का विकल्प चुनने की सुविधा है।
वहीं स्वीप कोर कमेटी के सदस्य कविता चंदेल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सैंसोवाल तथा हरोली बस स्टैंड में मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। इनमें युवा मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल, 2024 तक 18 साल या उससे अधिक के युवा, जिन्होंने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, वे 4 मई तक मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज करा लें ओर मतदान में भाग लेकर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जुड़े स्वयं सहायतास समूहों ने रैंसरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कृष्ण ग्राम संगठन के समूहों ने लोगों को लोकतंत्र के उत्सव में सबकी भागीदारी तय बनाने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने  सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के ज्वाला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवगढ़ पंचायत में 3.43 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन की रखी आधारशिला : 90 लाख रुपए की उठाऊं पेयजल योजना की भी रखी आधारशिला

कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत मैं 3 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन एवं बागी गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!