हजारों कर्मचारियों को राहत – कॉन्ट्रैक्ट के बाद रेगुलर हुए कर्मियों को सालाना अर्जित वेतन वृद्धि दी जाए : हाईकोर्ट

by

शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध के बाद नियमित हुए हजारों कर्मचारियों को राहत देते हुए आदेश दिया है कि अनुबंध अवधि के दौरान अर्जित वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने विभिन्न अपीलों और याचिकाओं का निपटारा करते हुए इन कर्मचारियों के वित्तीय लाभ चार माह के भीतर अदा करने के निर्देश दिए।
जगदीश चंद और अन्य याचिकाकर्ताओं के मामले में पहले दिए गए निर्णय के अनुसार, अनुबंध अवधि को पेंशन और वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए गिनने के आदेश दिए गए थे। प्रार्थियों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही जगदीश चंद मामले में सरकार की अपील को खारिज कर दिया था, जिससे वे अनुबंध अवधि की वेतनवृद्धि पाने का अधिकार रखते हैं। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकारते हुए संबंधित कर्मचारियों के अनुबंध सेवाकाल को पेंशन और वेतनवृद्धि में शामिल करने के आदेश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुपिटर कंपनी ने कुठाड़ में लगाया निःशुल्क जांच कैम्प, 400 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

पट्टा मेहलोग, 8 मई (तारा):जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड़ बद्दी की कंपनी की ओर से स्नेह स्पर्श निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल कुठाड़ में किया गया।जिसमें क्षेत्र की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़, बुघार कनैता,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से चिट्टे की फिर आई सप्लाई : लाखों की खेप सहित पकड़ा तस्कर

रोहित जसवाल।  कुल्लू।  पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पतलीकूहल पुलिस थाना के एसएचओ ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार में अकेले दम चुनाव लड़ने का केजरीवाल का ऐलान…. बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा- ‘आओ कपटीवाल

पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बिजली बोर्ड में समाप्त होंगे इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद : फैसले का विरोध शुरू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और कर्मचारियों के 600 पद समाप्त होंगे। अंतिम मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। राज्य बिजली बोर्ड में इंजीनियरों और...
Translate »
error: Content is protected !!