हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का शिमला पुलिस ने किया मामला दर्ज : पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया था

by

एएम नाथ। शिमला : गत सप्ताह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक सुन्नी के मझोल गांव की तारा देवी ने बालूगंज थाने में दी शिकायत में बताया है कि उनका बेटा टीकमचंद (38) 8-9 सालों से पनेश के खरयाड़ गांव में सेवाराम के घर में काम करता था। 26 मार्च को सेवाराम की पत्नी प्रभा ने तारा देवी को फोन कर बताया कि गिरने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि तारा देवी ने मामले में बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की। तब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की जांच में अब तक पता चला है कि ग्रामीणों ने किसी बात को लेकर 21 मार्च की रात को टीकमचंद को बुरी तरह पीटा था। इससे 22 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या और साक्ष्य मिटाने की जानकारी मिली है। तब मामला दर्ज किया है। मृतक टीकमचंद कुंवारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। टीकमचंद ही मजदूरी कर अपना और अपनी मां का भरण-पोषण कर रहा था। शिमला पुलिस मौके से साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी का नाम सामने नहीं आया।

शव जला दिया बिना माँ को बताए : टीकमचंद की मौत हो जाने से ग्रामीण घबरा गए थे। इसलिए, उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचित किए बगैर ही 22 मार्च को उसका शव जला डाला। फिर 4 दिन बाद यानी 26 मार्च को उसकी मां को सूचना दी गई कि उनका बेटा मर गया है। उसका कारण उन्होंने फिसलकर गिर जाना बताया था ।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ की बैठक

ऊना, 19 अक्तूबर – विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की अहर्ता तिथि 1 जनवरी, 2024 के संदर्भ में एसडीएम विश्वा मोहन देव चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : डॉ. सलारिया

सलूणी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु युवा संसद 28 फरवरी को एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवीन शिक्षण विधियों में एआई के उपयोग पर होगी चर्चा : 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के अनुसंधान प्रविधि कार्यशाला का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविनाश राय खन्ना विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रहे मौजूद एएम नाथ । धर्मशाला, 13 नवंबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के शिक्षा स्कूल में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
Translate »
error: Content is protected !!