हथियार तस्कर को ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, .30 कैलिबर पिस्टल, तीन मैगजीन और नकली करंसी के साथ किया गिरफ्तार

by
अमृतसर  : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से हथियार तस्करी और आतंकवाद फैलाने की साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने एक हथियार तस्कर को ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, .30 कैलिबर पिस्टल, तीन मैगजीन और नकली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जर्मन सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में 2 लाख 15 हजार रुपये की नकली भारतीय करंसी बरामद की है।
 पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से भेजी गई थी, जिसका मकसद पंजाब में अशांति फैलाना और आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करना था। इस मामले में अमृतसर के घरिंडा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी जर्मन सिंह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।
       अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पंजाब में शांति बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से हथियार और ड्रग्स की खेप पहुंचाई जा रही है। हालांकि पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एक्शन ले रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

भाजपा नेता को टक्कर मार कर घायल करने की आरोप में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर  – माहिलपुर पुलिस ने भाजपा नेता की एक्टिवा को टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में कार चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोटफातुही के भाजपा नेता तरुण अरोड़ा ने माहिलपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलवामा अटैक की प्लानिंग, सेना की मूवमेंट की जानकारी, गाजियाबाद के गद्दारों का खुला राज, आका निकला ISI

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पकड़े गए 6 संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी संदिग्ध आईएसआई की एक बड़ी साजिश के हिस्सा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सदन द्वारा चार साहिबजादों की लासानी शहादत को श्रद्धा और सम्मान अर्पित

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार काे साहिबज़ादों, माता गुजरी जी तथा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए 16वीं पंजाब विधानसभा के 11वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
Translate »
error: Content is protected !!