हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ : हरियाणा सीएम नायब सैनी

by

जालंधर :  जालंधर में जैन समाज के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस के डीएनए में ही आपसी लड़ाई है और यह संघर्ष अब बड़े स्तर पर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी, जिसके चलते जनता ने उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सैनी ने कहा कि इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में 56 गारंटियां दीं, लेकिन आज तक अधिकांश वादे अधूरे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से मांग की कि वे श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि अब तक कितनी घोषणाएं वास्तव में पूरी की गई हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या और युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि किसानों को एम एस पी को लेकर भी सरकार ने कोई ठोस राहत नहीं दी और पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
गठबंधन के सवाल पर सैनी ने स्पष्ट कहा कि “हमारा किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं है, हमारा गठबंधन केवल पंजाब की जनता के साथ है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक का आयोजन

होशियारपुर, 10 जनवरीः गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवशाली बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ‘ का सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में शानो शौकत से आगाज़

खेलों से युवाओं में नशों का चलन कम होगा- रौड़ी- गढ़शंकर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार खेल विभाग पंजाब द्वारा पंजाब शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘ खेडां वतन पंजाब...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन बब्बर अकाली मेमोरियल

गढ़शंकर – खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग की ओर से ‘सतत विकास के लिए जल संचयन की विधि और चुनौतियाँ’ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन सचिव डॉ. कुलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जल प्रहार : भारत ने सलाल और बगलिहार डैम के गेट खोले…. बढ़ सकती है पाक की मुसीबत

पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रहार करने की शुरुआत उसका पानी रोककर किया था।  इसके तहत चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए...
Translate »
error: Content is protected !!