हमीरपुर के नए DC अमरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार : निवर्तमान DC हेमराज बैरवा ने सौंपा कार्यभार

by
हमीरपुर 07 फरवरी। जिला के नवनियुक्त उपायुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दोपहर बाद अमरजीत सिंह को जिला का कार्यभार सौंपा। हेमराज बैरवा जिला कांगड़ा के उपायुक्त का कार्यभार संभालेंगे।
कार्यभार संभालने से पहले अमरजीत सिंह ने सुबह उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित सभी शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कार्यालय एवं शाखा में जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।
हमीरपुर मंे उपायुक्त का कार्यभार संभालने से पहले अमरजीत सिंह प्रदेश के विभिन्न जिलों और राज्य सचिवालय शिमला में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनका बहुत लंबा अनुभव रहा है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में कांगड़ा जिले के रैत में सहायक आयुक्त एवं बीडीओ के पद से अपना सेवाकाल आरंभ किया था। इसके बाद वह चंबा जिले के तीसा में लगभग 3 साल एसडीएम रहे और उसके पश्चात रोहड़ू में भी लगभग साढे चार साल तक एसडीएम के रूप में सराहनीय सेवाएं दीं। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और किन्नौर जिले के पूह में भी वह एसडीएम के रूप में तैनात रहे।
ग्रामीण विकास विभाग में लगभग ढाई साल और कार्मिक विभाग में डेढ़ वर्ष तक कार्य करने के बाद वह नगर निगम शिमला के आयुक्त भी रहे। अमरजीत सिंह एचपीपीसीएल और हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में भी कार्य कर चुके हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक के अलावा वित्त विभाग और स्वास्थ्य विभाग में भी उनका सराहनीय सेवाकाल रहा है। हमीरपुर के उपायुक्त पद पर स्थानांतरण से पहले उन्होंने कार्मिक विभाग में 8 वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी हैं।
कार्यभार संभालने से पहले पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें हमीरपुर जैैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेवारी सौंपी है। यह जिला विकास के विभिन्न मानकों में अग्रणी रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा सभी के सहयोग से वह जिला हमीरपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वह विभागीय अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी लेंगे और आवश्यकतानुसार कदम उठाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के जोनल स्तर के कार्यालय भी हैं। वह इन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके जिला के लिए बड़ी परियोजनाओं की रूपरेखा भी तय करेंगे। आम लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं डिजिटाइजेशन पर भी जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर और इससे संबंधित विभिन्न सुविधाओं में सुधार की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने अन्य प्राथमिकताओं को लेकर भी व्यापक चर्चा की।
इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के अतिरिक्त निदेशक जितेंद्र सांजटा, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी : शराब ठेके होंगे नीलाम, ठेकों पर 5 लीटर क्षमता की केग बीयर जाएगीबेची

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य में आबकारी नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट में वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 मामलों में 5.78 लाख रुपये स्वीकृत : मुख्य मंत्री कन्या दान और शगुन योजनाओं के तहत बेटियों की शादी पर सरकार ने व्यय किये 25.21 लाख रुपये

जोगिन्दर नगर, 24 जुलाई –   हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार गरीब व जरूरतमंद बेटियों की शादी में मददगार बन रही है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौंतड़ा ब्लॉक में सुख की सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर-घर जाकर होगा 21 जुलाई से 21 अगस्त की अवधि में निर्वाचक नामावली का सत्यापन – एडीसी ऊना

ऊना, 20 जुलाई – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 21 जुलाई से 21 अगस्त की अवधि के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली का सत्यापन किया जाएगा। इस सत्यापन प्रक्रिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री बृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ता है कृष्णभक्तों का सैलाब : प्रेम व आस्था के संगम के प्रतीक इस मंदिर का नूर जन्माष्टमी को छलक उठता है

राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विशेष नूरपुर :सीमांत राज्य पंजाब के साथ पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग के प्रवेश द्वार से सटा नूरपुर शहर प्राचीन काल में धमड़ी नाम से जाना जाता था। बेगम...
Translate »
error: Content is protected !!