हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

by

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश
हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला जाएगा, जिसमें किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को कृषि विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम, कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। इन पारंपरिक एवं पौष्टिक अनाजों की खेती, विपणन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक मोटे अनाज की अच्छी पैदावार होती है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में मोटे अनाज की खरीद के लिए 4 केंद्र खोलने तथा 100 मीट्रिक टन अनाज की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से एक केंद्र जिला हमीरपुर में भी खोला जाएगा।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस खरीद केंद्र के लिए अतिशीघ्र उपयुक्त जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एपीएमसी के अधिकारियों से कहा कि वे इस प्रस्तावित खरीद केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान करने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखें। हेमराज बैरवा ने कहा कि अगर खरीद केंद्र की स्थापना में किसी भी तरह की कोई दिक्कत आ रही है तो तुरंत जिला प्रशासन के ध्यान में लाएं।
बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, कृषि उपनिदेशक सुरेश धीमान, एपीएमसी की सचिव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होल्ला मोहल्ला : रंगों के साथ शस्त्र प्रदर्शन….क्या मुगलों को जवाब देने के लिए शुरू हुआ था होला-मोहल्ला?

चंडीगढ़ : होली के मौके पर एक नाम बरबस चर्चा में आता है. वह है-होला मोहल्ला. पूरे देश ही नहीं दुनिया के अनेक हिस्सों में यह नाम बार-बार सामने आता है. जहां-जहां सिख समुदाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को कोसना बंद कर टकराव का रास्ता छोड़ें : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरे और कानून व्यवस्था पर किया तीखा प्रहार बोले, मुख्यमंत्री को इनके अपने नेताओं तक ने मिलने तक का समय नहीं दिया दिन दहाड़े स्कूल में हुई हत्या ने खोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली और सोलंग घाटी कोई भी मत आना : भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटक ने दी चेतावनी

एएम नाथ। शिमला : पर्यटक हिमाचल प्रदेश के ठंड के दिनों में मनाली और सोलंग घाटी जाना खूब पसंद करते हैं। इस साल भी यहां भारी संख्या में लोग घूमने निकले हैं। हालांकि, जोरदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

97 शिकायतों और मांगों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समाधान : सलूणी में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, 305 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी

एएम नाथ।  चंबा, (सलूणी) 24 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!