हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर करें कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

by

हमीरपुर 01 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नगर परिषद हमीरपुर के चारों नए मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर कार्य करें और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में तत्परता के साथ कार्य करें।
हमीरपुर प्रवास के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट करने तथा उनका आभार व्यक्त करने पहुंचे मनोनीत पार्षदों निशांत शर्मा, डॉ. हर्ष कालिया, राकेश वर्मा और सुनील ठाकुर के साथ चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर कर रही है। कर्मचारी चयन आयोग को भी एक नए स्वरूप में बहाल कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं, जिससे जिलावासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बस स्टैंड के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। इंडोर स्टेडियम और अन्य आधुनिक सुविधाओं की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे हमीरपुर शहर के विकास को बल मिलेगा। सुनील शर्मा ने कहा कि इन सभी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में मनोनीत पार्षदों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रहेगी।
इस अवसर पर चारों पार्षदों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और शहरवासियों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस : 3 अगस्त को होंगी अहम गवाहियां

बठिंडा :  किसान महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। बठिंडा की अदालत ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तांदी अग्निकांड प्रभावितों के घर बनाने को एन एच पी सी से दिलाएंगे 50-50 टीन की चादरें : जयराम ठाकुर

अग्निपीड़ितों के मिलकर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले कुछ नहीं बचा,  गांव पहुँचकर बांटा पीड़ित परिवारों का दर्द, कहा, हिम्मत रखें मकान फिर बन जाएंगे एएम नाथ। कुल्लू :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन बहु उद्देशीय अस्पताल में हेली एंबुलेंस के सम्बन्ध में दिए निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ अस्पताल में एयर एम्बुलेंस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!