पडोसी राज्य हरियाणा कि भाजपा सरकार से भगवंत मान लें सीख : खन्ना
होशियारपुर 26 सितम्बर : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हरियाणा की भाजपा सरकार ने एक साल से भी काम समय में प्रदेश की मात्र शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें 2100 रूपए प्रति माह देने के लिए 5 हजार करोड़ का बजट रखा है। खन्ना ने कहा कि भाजपा ने सदैव मातृ शक्ति को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ महिलाओं को सीधे तौर पर हो रहा है। खन्ना ने कहा की इसके विपरीत पंजाब कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह देने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया। खन्ना ने कहा की पंजाब कि भगवंत मान सरकार को चाहिए कि पडोसी राज्य हरियाणा कि भाजपा सरकार से सीख लेते हुए पंजाब कि महिलाओं से किये हुए वाडे को पूरा करे।
