हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा पंजाब बाढ़ त्रासदी में मदद का हाथ बढ़ाना एक मिसाल : खन्ना

by

होशियारपुर  :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा सदैव पंजाब की हितैषी पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा पंजाब की सत्ता में हो या ना हो परन्तु भाजपा लीडरशिप ने सदैव राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर पंजाबवासियो की मदद की है। खन्ना ने कहा कि इसी मानवतावादी सोच के चलते पडोसी राज्य हरियाणा के भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर पंजाब बाढ़ त्रासदी में मदद का हाथ बढ़ाया है जो कि एक मिसाल है। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पत्र में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पंजाब बाढ़ त्रासदी में राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता सहित अन्य आवश्यक संसाधनों को आवश्यकता अनुसार पंजाब भेजने का आश्वासन दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिंघु बॉर्डर पर चल रही कार सेवा में पहुंचे सांसद तिवारी किसानों के संघर्ष के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की

नवांशहर/रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर किला आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब वालों द्वारा चलाई...
article-image
पंजाब

नशा करने के के सामान सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 3 फ़रवरी  : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को नशा करते हुए नशा करने के सामान के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए युवाओं के काफिले के साथ मोरांवाली में शहीद भगत सिंह के स्मारक पर पहुंचीं निमिषा मेहता

गढ़शंकर: देश भर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कांग्रेस नेता निमिषा मेहता हाथों में तिरंगा लेकर गढ़शंकर कस्बे के युवाओं के एक बड़े काफिले...
article-image
पंजाब

ऑनर किलिंग : गुस्साए भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला, जीजा की हालत गंभीर

लुधियाना :  पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। सवा महीने पहले भागकर शादी करने से गुस्साए एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला।...
Translate »
error: Content is protected !!