हरोली में चाक-चौबंद होगी विद्युत आपूर्ति प्रणाली : 80 नए ट्रांसफार्मर और 23 हजार बिजली के खंभे लगाए जाएंगे

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 15 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस दिशा में करीब 80 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही, बिजली वितरण को सुचारू बनाने और ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में समुचित बिजली पहुंचाने के लिए लगभग 23,000 नए बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। इस कदम से स्थानीय निवासियों को स्थिर और निर्बाध बिजली सेवा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र की विकास प्रक्रिया को और गति मिलेगी।
यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता के कार्यालय के लोकार्पण के अवसर पर दी। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सेवा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि हर घर और संस्थान को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसमें बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों और खंभों के उन्नयन के साथ अन्य सुधार भी शामिल हैं। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य बिजली कटौती की समस्या को कम करना और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों के साथ संवाद और नादौन में डीएसपी कार्यालय का हमीरपुर में उदघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

रोहित जस्वाल।  हमीरपुर 01 जून :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह हमीरपुर के निकट बड़ू में नवनियुक्त वन मित्रों के साथ संवाद करेंगे और शाम को नादौन में डीएसपी कार्यालय का उदघाटन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : फन रिपब्लिक पार्किंग से छह वाहन इंपाउंड, शहरभर में अवैध वेंडरों पर चला अभियान

सेक्टर-22, 40, 45, 46 और इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई, 63 चालान जारी पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में पंचायत चुनावों के लिए 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : उपायुक्त

उम्मीदवारी वापसी प्रक्रिया के दौरान 1128 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नाम : रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!