हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 4,14,574 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विशाल शर्मा

by

हरोली, 20 सितम्बर – उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से हरोली नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता हरोली एसडीएम विशाल शर्मा ने की।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के पात्र दिव्यांजनों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 41 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 35 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्साे के लिए 30 दिव्यांगजनों का निःशुल्क टेªनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 4 लाख 14 हज़ार 574 रूपये व्यय करके 64 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार जैमल सिंह, बीएमओ संजय मनकोटिया, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र कुमार, डॉ श्रृंगारा, नायब तहसीलदार ईसपुर व दुलैहड़ सहित एलिम्को कम्पनी के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा : वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान)

नई दिल्ली : पहलवान बजरंग पूनिया के बाद सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स : डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर शहीदों और वीर जवानों को किया याद

जिला भाजपा ने भट्टियात के गोला व द्रमनाला में आयोजित किया पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एएम नाथ। चम्बा :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला चम्बा द्वारा भट्टियात के गोला व...
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी खेल मैदान में सेना भर्ती 17 मार्च से 6 अप्रैल तक

ऊना : इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 06 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के पुरुष उम्मीदवारों हेतु सेना भर्ती...
Translate »
error: Content is protected !!