हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

by

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन माँ नैना देवी समिति ,राकेश कुमार सिमरन और समस्त झल्ली परिवारों की ओर से करवाया गया था। भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ दौरान दौरान कथावाचक श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम जी ने  भक्तों को 7 दिन श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।  श्री आनंद जी महाराज ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है।
हवन यज्ञ के समय विशेष तौर पर पहुंचे महाराज संतोष जी, स्वर्ग आश्रम गर्ली परागपुर, हिमाचल प्रदेश का हजारों भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और उनके जयघोषों ने पुरे गांव का माहौल भक्तीमय कर दिया। उन्हीनों भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा के मुक्ति का रास्ता  प्रभु की भक्ति से निकलता है।  इसलिए सभी को आप और आपने बच्चों को भी  प्रभु की भक्ति में लगाना चाहिए। महाराज संतोष जी ने  भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन करते हुए कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।
इससे पहले कथा समापन पर विधिविधान से पूजा हवन यज्ञ किया गया और माता नैना देवी में ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद अटूट भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

तीन घंटे सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ : कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने की पूछताछ

कोटकपूरा : कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने...
article-image
पंजाब

लड़कियों की संख्यां लगातार कम होने से चिंतित गांव झोनोवाल के गांववासियों ने गांव की दस वर्ष से कम आयू की 60 लड़कियों का किया सम्मान

गढ़शंकर। लड़कियों की संख्यां लगातार कम होने से चिंतित गांव झोनोवाल के गांववासियों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल, झोनोवाल में आयोजित गणतंत्र दिवस सबंधी रखे एक समागम में दस वर्ष से कम आयू की 60...
article-image
पंजाब

दूध, दूध से बनने वाले पदार्थ, गुड़ व शक्कर के सैंपल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लिए, जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे फूड व ड्रग टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़

शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थ हर हाल में यकीनी बनाए जाएंगे: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर, 21 जनवरी: शुद्ध व मानक खाने-पीने वाले पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!