हाईकोर्ट ने कहा लड़का अब इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे : नाबालिग संग सहमति संबंध में रहते हुए सुरक्षा मांगना लड़के को पड़ गया भारी

by

चंडीगढ़ :   पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मानसा पुलिस को अगली सुनवाई पर प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लड़का अब इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे। इस तरह नाबालिग संग सहमति संबंध में रहते हुए सुरक्षा मांगना लड़के को भारी पड़ गया।

याचिका दाखिल करते हुए संगरूर निवासी लवप्रीत सिंह व उसकी प्रेमिका ने हाईकोर्ट को बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और 10 दिसंबर 2023 से सहमति संबंध में रह रहे हैं। उनके परिजन उनके इस रिश्ते के खिलाफ हैं और ऐसे में उनके जीवन व स्वतंत्रता की रक्षा की जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई आरंभ की तो पाया कि लड़की की जन्म तिथि 26 मार्च, 2007 है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अभी लड़की केवल 16 साल 9 माह की है और ऐसे में नाबालिग है। याचिका के अनुसार दोनों याची सहमति संबंध में रह रहे हैं ऐसे में यह याचिका कैसे वैध है। हाईकोर्ट ने इस मामले में अब मानसा पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई पर जोड़े को हाईकोर्ट में पेश किया जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर इस याचिका की वैधता पर फैसला किया जाएगा और लड़के को नाबालिग लड़की के साथ सहमति संबंध में रहने के परिणाम भुगतने पर भी फैसला किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्मदिन समारोह में जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार : चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चाकू, तलवारनुमा हथियार और डंडों से किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 5 जून। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश को निलंबित किया

चंडीगढ़, 31 मई । पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी राजीव गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के समय वह...
article-image
पंजाब

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम : स्कूल वर्दी में बदलाव होने पर नई वर्दी खरीदने के लिए स्टूडेंट के पास 2 साल

चंडीगढ़ :  निजी स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए फीसों एवं वर्दियों के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों की प्रति सभी जिला शिक्षा अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस के रडार पर ब्रिटिश सेना का एक सिख सैनिक – स्टूडेंट वीजा पर गया था UK, फिर ज्वाइन की ब्रिटिश आर्मी और अफगानिस्तान में लड़ा युद्ध

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने सोमवार को पीलीभीत में एक ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मारे गए आतंकियों को...
Translate »
error: Content is protected !!