हाईकोर्ट ने कहा लड़का अब इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे : नाबालिग संग सहमति संबंध में रहते हुए सुरक्षा मांगना लड़के को पड़ गया भारी

by

चंडीगढ़ :   पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मानसा पुलिस को अगली सुनवाई पर प्रेमी जोड़े को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि लड़का अब इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहे। इस तरह नाबालिग संग सहमति संबंध में रहते हुए सुरक्षा मांगना लड़के को भारी पड़ गया।

याचिका दाखिल करते हुए संगरूर निवासी लवप्रीत सिंह व उसकी प्रेमिका ने हाईकोर्ट को बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और 10 दिसंबर 2023 से सहमति संबंध में रह रहे हैं। उनके परिजन उनके इस रिश्ते के खिलाफ हैं और ऐसे में उनके जीवन व स्वतंत्रता की रक्षा की जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई आरंभ की तो पाया कि लड़की की जन्म तिथि 26 मार्च, 2007 है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अभी लड़की केवल 16 साल 9 माह की है और ऐसे में नाबालिग है। याचिका के अनुसार दोनों याची सहमति संबंध में रह रहे हैं ऐसे में यह याचिका कैसे वैध है। हाईकोर्ट ने इस मामले में अब मानसा पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई पर जोड़े को हाईकोर्ट में पेश किया जाए। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर इस याचिका की वैधता पर फैसला किया जाएगा और लड़के को नाबालिग लड़की के साथ सहमति संबंध में रहने के परिणाम भुगतने पर भी फैसला किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाज की सेवा हेतु दोस्तों की उपस्थित में शरीर दान का संकल्प लिया : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विश्व अंगदान दिवस को सार्थक रूप से मनाने के लिए समाज की सेवा हेतु आज दोस्तों की हाजिरी में देह दान का संकल्प लिया। इस अवसर पर होशियारपुर शहर की प्रमुख स्वयंसेवी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घिर गई सुक्खू सरकार : सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल , कोई मदद नहीं मिली- इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी : कैंसर का इंजेक्शन नहीं पेशेंट पिता की मौत

एएम नाथ। शिमला : इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी, कैंसर पेशेंट पिता की सांसें उखड़ गईं! घिर गई कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो...
article-image
पंजाब

14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!