हाईकोर्ट ने दिया आदेश – केंद्र और पंजाब सरकार के बीच जल्द होगी मीटिंग

by

मंडियों में धान की लिफ्टिंग ठीक से न होने के मामले पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को मीटिंग करके इस समस्या का समाधान करने के आदेश दिए है। दोनों सरकारों के बीच मीटिंग 31 अक्टूबर को होनी है। वहीं दूसरी ओर किसानों का विरोध अभी भी जारी है।

हालांकि 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियां किसानों के साथ खड़े होने की कोशिश कर रही हैं। सोमवार शाम को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। टीम का नेतृत्व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कर रहे थे। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि केंद्र सरकार से धान उठान में तेजी लाने के लिए प्रयास करने को कहा जाना चाहिए। दूसरी ओर सरकार ने दावा किया था कि सोमवार शाम तक चार लाख मीट्रिक धान का उठान हो चुका है और किसानों के खातों में 7600 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। सरकार ने सभी मंडियों में अधिकारियों को धान की खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।

इससे पहले पिछले हफ्ते पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी यह मामला उठाया था। धान की लिफ्टिंग मामले में सभी पार्टिया एक-दूसरे पर हमलावर है।

किसान आज DC ऑफिस का करेंगे घेराव

पंजाब के किसान आज DC ऑफिस का घेराव कर रहे हैं। किसान सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह घोषणा की गई। किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने हाल ही में ऑनलाइन एक आपात बैठक बुलाई थी। इस बैठक में धान की लिफ्टिंग और उसकी खरीद पर चर्चा की गई, जिसके बाद इस संबंध में पंजाब सरकार से भी बातचीत की गई। किसानों ने कहा कि मंडियों की स्थिति और धान की लिफ्टिंग की स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि धान को एमएसपी से कम रेट पर बेचना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है : कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉ. मनमोहन सिंह : एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा का अंत – उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, विद्वता, और नीतिगत दूरदर्शिता का प्रतीक रहा

भारत में आर्थिक सुधार के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को उनके घर पर बेहोशी आने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

विदेशी फंडिंग, बम-कृपाण लेकर दिल्ली नहीं जाने देंगे; शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा – कहा केंद्रीय राज्य मंत्री ने और किसानों को बताया ब्लैकमेलर

चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने आरोप लगाया कि कई किसान नेताओं को विदेशी फंडिंग मिल रही है। किसान तो अपने खेतों और पानी की मोटरों में व्यस्त है। बिट्‌टू बुधवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर...
Translate »
error: Content is protected !!