हाईकोर्ट ने रद्द की नकली दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक की जमानत याचिका रद्द कर दी है। जस्टिस विरेंदर सिंह ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि भारी मात्रा में घटिया/नकली दवाओं की बरामदगी अपराध की गंभीरता को बयां करती है और अगर प्रार्थी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है, तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा कि ऐसा अपराध करने के बाद भी आवेदक समाज में खुलेआम घूम रहा है।
कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द करने का एक और कारण स्पष्ट करते हुए कहा कि नकली दवाओं का उन लोगों पर प्रभाव, जो आशा और विश्वास में उनका सेवन करते थे, को अभी की परिस्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि सरकारी विश्लेषक, क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला चंडीगढ़ की रिपोर्ट भी अपराध की गंभीरता के बारे में बहुत कुछ कहती है। कोर्ट ने कहा कि आवेदक को जमानत पर रिहा करने से अन्य दवा निर्माताओं को भी आसान पैसा कमाने के लिए घटिया/नकली दवाएं बनाने/विपणन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रार्थी अवेंद्र शुक्ला को 6 अक्तूबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार 27 जनवरी, 2023 को लाइसेंस की समाप्ति के बावजूद बद्दी स्थित मेसर्स ग्लेनमार्स हेल्थकेयर एलोपैथिक दवाओं का कारोबार कर रही थी और प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार, बरामद दवाएं घटिया/नकली गुणवत्ता की पाई गईं
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म : केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया पकड़

लुधियाना : नाबालिग व्यक्ति ने नाबालिग को श्मशान घाट ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने नाबालिग से घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी...
article-image
पंजाब

गूंजेंगे देश भक्ति के गीत : पंजाब में सभी बसों में

सरकार द्वारा शहीद-ए-आजम का जन्मदिवस खास बनाने की तैयारी गुरदासपुर:25 सितम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को आदर्श मान कर पंजाब की सत्ता में आी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने इस बार...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी  पंजाब द्वारा सत्या श्री साई चैरीटेबल स्वास्थय केन्द्र में खूनदान कैंप 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा

गढ़शंकर। आदर्श सोशल वैल्फे यर सोसायटी रजि पंजाब द्वारा मार्च २०२१ को सत्या  श्री साई चैरीटेबल स्वास्थय केंदर वार्ड नं २ गढ़शंकर में  खूनदान कैंप 14 मार्च को आयोजित किया जाएगा 1 संस्था के...
article-image
पंजाब

शुभदीप सिंह सिद्धू की होली की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की पहली होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। प्रशंसक उनकी प्यारी तस्वीरों पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। शुभदीप,...
Translate »
error: Content is protected !!