हाईकोर्ट ने सरकार को फैसला लेने को कहा : राघव चड्‌ढा को एडवाइजरी कमेटी चेयरमैन बनाने को हाइकोर्ट में दी गईं थी चुनौती

by

चंड़ीगढ़ । राघव चड्‌ढा के खिलाफ दायर याचिका का पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है। चड्‌ढा को सरकार की एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाने को हाइकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सरकार को इस पर फैसला लेने को कहा है। सरकार को अपने स्तर पर इसके बारे में सूचित करने को कहा है। हाईकोर्ट ने ना इस मामले में नोटिस जारी किया और ना ही आगे इसकी सुनवाई होगी।

सांसद राघव चड्‌ढा को सरकार ने हाल ही में एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाया। यह कमेटी सरकार को लोकहित के मुद्दों पर सलाह देगी। इसके साथ ही राज्य को कर्जे से उबारने और इनकम बढ़ाने के सुझाव देगी। हालांकि राजनीतिक विरोधियों ने निशाने साधे थे कि इसके जरिए सांसद चड्‌ढा का सरकार में हस्तक्षेप बढ़ेगा। हाईकोर्ट के फैसले से सरकार को इस मामले में राहत मिल गई है।

हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बारे में सरकारी वकील गुरमिंदर सिंह ने कहा कि पिटीशनकर्ता ने सांसद चड्‌ढा की नियुक्ति को संविधान के उलट बताया। हालांकि सरकारी वकील ने दलील दी कि यह संविधान के खिलाफ नहीं है। बहुत सी सरकारें अपने लिए ऐसी कमेटियां बनाती हैं। जिसके बाद HC ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर फैसला लेकर इसके कारण पिटीशनकर्ता को भी बता दे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर लोगों का छलका गुस्सा : माहिलपुर-चंडीगढ़ सड़क पर जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

माहिलपुर : माहिलपुर से जेजों दोआबा और माहिलपुर से कोटफातुही, गढ़शंकर से झुंगिया सड़क की दयनीय हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने माहिलपुर-चंडीगढ़ चौक पर ट्रैफिक जाम लगा कर करीब एक घँटे तक प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

पंजाब में सड़कों की क्वॉलिटी के लिए मान सरकार सख्त, ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, रखरखाव की देनी होगी गारंटी

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार लाने के उद्देश्य से ‘सीएम फ्लाइंग स्क्वाड’ की शुरुआत की है. अक्टूबर 2025 में शुरू हुई...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

मोगा  : पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जहां, मोगा पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेशी मूल के लकी पटियाल के एक सहयोगी को 3 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

NO PLACE FOR YOU ON

ASSERTS THAT THE STATE GOVERNMENT HAS STARTED A CRUSADE AGAINST THE DRUGS IN STATE PRESIDES OVER A FUNCTION DURING PASSING OUT PARADE OF 2490 COPS AT JAHAN KHELA URGES NEW COPS TO BE AN...
Translate »
error: Content is protected !!