हिंदी अध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित 

by
 गढ़शंकर, 13 नवंबर : पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक नोडल अधिकारी-कम-प्रिंसिपल सीमा बुद्धि राजा के नेतृत्व में स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में ब्लॉक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों में हिंदी पढ़ाने वाले शिक्षकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। बीआरसी अनुपम शर्मा, राम सरूप तथा हरपाल सिंह के सहयोग से तथा बीएम हिंदी ब्लाक गढ़शंकर-1 से मैडम नरेंद्र कौर तथा गढ़शंकर-2 से पूजा रानी तथा रण बहादुर सिंह ने हिंदी पढ़ाने वाले अध्यापकों को हिंदी शिक्षण को प्रभावित बनाने की विभाग की नीतियों तथा प्रणाली के बारे में अवगत कराते शिक्षा प्रणाली 2020, प्रश्न पत्र की रूपरेखा, सीईपी की परीक्षा, कविता पठन तथा गद्य पठन को मनोरंजक व प्रभावशाली ढंग के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस कार्यशाला में गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के समूह स्कूलों में हिंदी पढ़ाने वाले अध्यापकों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खून से लथपथ जमीन देख दहशत में लोग, जमीन बंटवारे में काट डाला छोटे भाई का गला

फरीदकोट  ऊधमसिंह नगर में जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। व्यापारियों के अनुसार, रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब गुरविंदर पाल सिंह दुकान में अकेला था,...
article-image
पंजाब , समाचार

ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त : (डीजीपी

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी को बड़ा झटका देते हुए 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त की है।  हालांकि,...
article-image
पंजाब

महिला सहित चार गिरफ्तार : कार चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

बठिंडा  :   मानसा पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मानसा शहर से रात के समय एक नयी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने...
Translate »
error: Content is protected !!