हिमाचल की ऐतिहासिक धरोहर अब होगी डिजिटल, 17 लाख पृष्ठों का डिजिटलीकरण पूरा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले—ऑनलाइन पोर्टल से शोधकर्ताओं और आम जनता को मिलेगी आसान पहुंच

रोहित जसवाल।  शिमला। हिमाचल प्रदेश की सदियों पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अब डिजिटल माध्यम से संरक्षित किया जाएगा। हिमाचल राज्य अभिलेखागार में सुरक्षित दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों के करीब 17 लाख पृष्ठों का प्रथम चरण में डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे प्रदेश की अमूल्य दस्तावेजी धरोहर के संरक्षण और उसे आमजन व शोधकर्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

1807 से अब तक के 30 हजार से अधिक ऐतिहासिक अभिलेख

राज्य अभिलेखागार में वर्ष 1807 से अब तक के 30 हजार से अधिक ऐतिहासिक अभिलेख, दुर्लभ पुस्तकें, गजेटियर, सेटलमेंट रिपोर्ट, पांडुलिपियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। इन ऐतिहासिक दस्तावेजों का उपयोग हिमाचल सहित देश-विदेश के शोधकर्ता, इतिहासकार और शिक्षाविद अध्ययन एवं शोध के लिए करते हैं।

दुर्लभ पांडुलिपियों का भी होगा डिजिटल संरक्षण

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ज्ञान भारतम् मिशन के तहत नेशनल मैनुस्क्रिप्ट सर्वे का कार्य भी जारी है। इसके अंतर्गत प्रदेश में उपलब्ध दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान, सर्वेक्षण और अभिलेखीकरण किया जा रहा है।

सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का कार्य नेशनल डिजिटाइजेशन ड्राइव के तहत हिमाचल राज्य संग्रहालय, शिमला में स्थापित क्लस्टर सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है।

जल्द शुरू होगा डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल रूप में सुरक्षित किए गए अभिलेखों को शोधकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से अत्याधुनिक डिजिटल आर्काइव्स पोर्टल विकसित किया जाएगा।

विभाग द्वारा तैयार पूरी तरह सर्चेबल डिजिटल डेटा को पोर्टल की होस्टिंग, प्रबंधन, रख-रखाव और भविष्य में अपग्रेड करने के लिए आईटी विभाग को उपलब्ध करवाया जाएगा। यह पोर्टल जल्द ही स्कॉलर्स, शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, शिक्षाविदों और आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

शोध और अध्ययन को मिलेगी नई गति

डिजिटल पोर्टल के माध्यम से हिमाचल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दस्तावेजों तक सुरक्षित, सरल और व्यापक ऑनलाइन पहुंच संभव होगी। इससे शोध, अध्ययन, दस्तावेजीकरण और ऐतिहासिक ज्ञान के प्रसार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नेशनल मैनुस्क्रिप्ट सर्वे के दौरान चिन्हित दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों की डिजिटल प्रतियां भी हिमाचल राज्य अभिलेखागार में सुरक्षित रखी जाएंगी। इससे देश-विदेश से आने वाले शोधार्थियों को उनके विषय से संबंधित दुर्लभ पांडुलिपियां अध्ययन एवं संदर्भ के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के गौरवपूर्ण इतिहास से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप देने की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रदेश की अनमोल विरासत को सुरक्षित रखने का मजबूत माध्यम बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

107 मरीज पाए गए अब तक संक्रमित जिला शिमला में : स्क्रब टाइफस से रहे सावधान, लक्षण दिखने पर तुरंत करवाएं जांच – डॉ सुरेखा चोपड़ा

शिमला, 30 अगस्त – जिला शिमला में स्क्रब टायफस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो कि अत्यंत चिंताजनक विषय है। जिला शिमला में अब तक इस बीमारी से 107 संक्रमित मरीज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ : ठियोग पुलिस ने किए 6 गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिमला : पुलिस ने चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ करते हुए बीती शाम अलग अलग स्थान से 6 चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार किए। जिनके खिलाफ ठियोग पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 25 सितम्बर। पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अंब विकास खंड के तहत आने...
Translate »
error: Content is protected !!