हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को : जयराम ठाकुर

by
 हिमाचल ने 2014 के बाद दोहराया लगातार जीत का इतिहास
एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। अठाहरवीं लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2014 के बाद लगातार चारों सीटों पर जीत का इतिहास एक बार फिर दोहराया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए उनकी नीतियों पर मोहर लगाई है। वहीं पर लगातार भाजपा पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। उन्होंने कहा कि जहां तक मंडी संसदीय सीट का सवाल है। इस सीट की चर्चा देश भर में रही। उन्होंने कहा कि हर कहीं हर कोई मंडी संसदीय सीट का जीक्र कर रहा था। मगर हमें भरोसा था कि मंडी में भाजपा का परचम फहराया जाएगा। मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और यहां से कंगना रनौत को विजयी बनाया। यह मंडी के स्वाभिमान की लड़ाई भी थी क्योंकि कांग्रेस ने मंडी की बेटी को गालियां दीं। मुझे बुरा भला कहा। जयराम ने कहा कि मंडी की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है जबकि कुल्लू की चार में से तीन और यहां तक कि भरमौर विधानसभा सीट पर भी पांच हजार से ज्यादा की लीड भाजपा प्रत्याशी को मिली है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मंडी का अपमान हर कोई करने की कोशिश कर रहा था। मगर अभी यह सब कहने की जरूरत नहीं है और अगर जरूरत पड़ी तो जरूर  कहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी मिलकर काम करने का समय है और मंडी के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से भाजपा के विधायकों ने भी पार्टी की प्रत्याशी की जीत में अमह भूमिका निभाई है, इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना अहम योगदान दिया है, सभी का आभार। इसके पश्चात ऐतिहासिक सेरी मंच पर भाजपा ने जीत का जश्र मनाया। इस अवसर पर कंगना रनौत के अलावा विधायक अनिल शर्मा, राकेश जंबाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दीप कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, दलीप ठाकुर, जिलाध्यक्ष मंडी निहाल चंद और जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत : हमलावर ने की खुदकुशी , स्कूल में गोलीबारी के कारण

मास्को : 26 सितम्बर: रूस में एक स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 20 से अधिक जख्मी हो गए। मरने वालों में 7 बच्चे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग : सिरमौर कांग्रेसी की अंदरुनी कलह पुलिस थाने तक पहुंची

सिरमौर :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

एएम नाथ। नूरपुर,26 सिंतबर। बाल विकास परियोजना नूरपुर के तत्वावधान में विभिन्न योजनाओं के कार्यन्वयन हेतु खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक आज वीरवार को एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!