हिमाचल के तीन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा : नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को “मतदान”, 13 को “रिजल्ट”

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग ने देश में 13 विधानसभा उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।
इन सभी स्थानों पर 10 जुलाई को मतदान होगा जबकि 13 जुलाई को मतगणना के साथ ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
इसी के साथ हिमाचल के तीन जिलों हमीरपुर, कांगडा और सोलन जिला में कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू हो गया है। जबकि अन्य 9 जिलों में सरकारी कामकाज बदस्तूर जारी रहेगा।
गौर हो कि तीन निर्दलीय विधायक सुक्खू सरकार की कामकाज से संतुष्ट थे और भाजपा में जाना चाहते थे। उन्होंने इस्तीफा दिया और साथ ही भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
इसके बाद मामला विधानसभा अध्यक्ष की कोर्ट में लटक गया जिसे हाल में निपटाया गया और तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया जिसके बाद अब उपचुनाव तय हो गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ताज़ा घटनाओं से प्रदेश शर्मशार : जयराम ठाकुर

  कहा, ऐसी आपराधिक घटनाएं हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप नहीं, जनता के बीच भय और आतंक का माहौल छात्रा मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाए प्रदेश सरकार नालागढ़ धमाके को लेकर भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुजारी ने क्यों कहा – मां चामुंडा क्षमा नहीं करेंगी : इंदिरा गांधी ने बेटे संजय को अगले ही दिन खो दिया

1977 में इंदिरा गांधी की पराजय का जिम्मेदार संजय गांधी को माना गया था. इमरजेंसी की तमाम ज्यादतियां भी संजय के मत्थे गई थीं. जनता लहर के बाद मान लिया गया था कि नेहरू-गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटू मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : भाजपा सरकार की 90 करोड़ रुपये की देनदारी सहित सभी देनदारियों को निपटाने के लिए 153 करोड़ रुपये जारी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । ठियोग : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाटू मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
Translate »
error: Content is protected !!