हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई : जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की माटी के लाल नड्डा जी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के शीर्ष पद पर आसीन होकर जिस कुशलता के साथ संगठन का संचालन किया, वह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी, निर्णायक और प्रेरणादायी नेतृत्व में नड्डा जी का यह कार्यकाल संगठन और सरकार के बीच सशक्त समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी ने चुनावी राजनीति में शानदार जीत का एक बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड स्थापित किया। जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नड्डा जी के मार्गदर्शन में भाजपा ने न केवल सांगठनिक विस्तार किया, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कठिन से कठिन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और वैचारिक रूप से अभूतपूर्व सुदृढ़ता प्राप्त की। इस कालखंड के दौरान देवभूमि हिमाचल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई अनगिनत विकास की सौगातों के लिए आभार व्यक्त करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास को गति दिलाने में नड्डा जी का योगदान सदैव सराहनीय और स्मरणीय रहेगा। साथ ही, उन्होंने संगठन की कमान संभालने वाले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भी भाजपा राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी। नड्डा जी के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का उनका सफर और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका परिश्रम पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हो गई मौत? शहबाज सरकार ने जारी किया बयान

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को अधिकारों व क़ानून से करवाया अवगत : गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में संतुलित आहार की टोकरिया की गई वितरित

संपूर्णता अभियान व सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा : ज़िला प्रशासन चम्बा के सौजन्य से आज जनसाली आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 स्कूल ऐसे, जहां एक भी बच्चा 10वीं कक्षा में पास नहीं हुआ : 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 116 स्कूलों के 250 शिक्षकों को नोटिस

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी के चलते शिक्षा विभाग ने 25 प्रतिशत से कम परिणाम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल से विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा ग्रहण की वहीं के विद्यार्थियों ने आज उन्हें विधान सभा के सत्र का संचालन करते देखा ।

 तपोवन से  एएम नाथ  : आज  पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता...
Translate »
error: Content is protected !!