हिमाचल के विकास को नई रफ्तार देगा मोदी सरकार का बजट :श्रवण चंदेल

by

बी.बी.एन, 8 फरवरी (तारा) : केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को जिला प्रवक्ता भाजपा श्रवण चंदेल ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए भी विकास के नए अवसर लेकर आया है। श्रवण चंदेल ने कहा कि 53.5 लाख करोड़ के कुल परिव्यय वाला यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य सरकार की वित्तीय अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बजट में पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए लगभग 12.2 से 12.5 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे सड़क, रेल, हवाई अड्डों और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार होगा, जिसका सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, परिवहन और रोजगार क्षेत्र को मिलेगा। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती जिला प्रवक्ता भाजपा ने कहा कि बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए 1.62 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन किया गया है। इससे हिमाचल के छोटे और सीमांत किसानों को नई तकनीक, बेहतर बाजार व्यवस्था और आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ए.आई. आधारित कृषि समाधान और उच्च मूल्य वाली फसलों पर जोर पहाड़ी राज्यों के किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस श्रवण ने कहा कि बजट में शिक्षा के लिए 1.39 लाख करोड़ और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1.04 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिससे मानव संसाधन को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही 10,000 करोड़ के एम.एस.एम.ई. ग्रोथ फंड से हिमाचल के छोटे उद्योगों, स्वरोजगार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा उन्होंने कहा कि 7.85 लाख करोड़ के रक्षा बजट से देश की सुरक्षा व्यवस्था और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन को मजबूती मिलेगी। इससे अप्रत्यक्ष रूप से हिमाचल के युवाओं के लिए भी रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर सृजित होंगे। हिमाचल के लिए अवसरों का बजट श्रवण चंदेल ने कहा कि हाई-स्पीड रेल, सड़क परियोजनाओं और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस हिमाचल की कनेक्टिविटी और निवेश क्षमता को बढ़ाएगा। डिजिटल सेवाओं और डेटा सेंटर नीति से प्रदेश में आई .टी. और सेवा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। श्रवण चंदेल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि यह बजट विकास, संतुलन और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अंत में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न को साकार करने वाला है और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में देखने को मिलेगा।

फोटो:
सरवन चंदेल का फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कीरतपुर -नेरचौक फोरलेन से बदली हिमाचल की सूरत, हिमाचल के लोगों की तरफ़ से प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

विश्व स्तरीय सड़कें थी हिमाचल की ज़रूरत, जिसे प्रधानमंत्री पूरा कर रहे हैं,  एक दिन में एक लाख करोड़ के नेशनल हाईवे का उद्घाटन और शिलान्यास है मोदी की गारंटी -जयराम ठाकुर 2024 के अंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में जनता के लिए कुछ नहीं – गारंटियों पर सरकार फेल : राजीव बिन्दल

रोहित जसवाल। शिमला, 17 मार्च । हिमाचल प्रदेश के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे जनता के लिए शून्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतु समन्वय बैठक का आयोजन….21 अगस्त को चलेगा जिला स्तरीय अभियान*

एएम नाथ। धर्मशाला :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!