हिमाचल के वीर सपूतों मंडी के कैप्टन योगेंद्र सिंह और शिमला के मेजर अंशुल बाल्टू को मिला वीरता सम्मान

by

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई

एएम नाथ। शिमला/मंडी :  हिमाचल प्रदेश के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण है जब प्रदेश के दो वीर सपूतों, मंडी ज़िले के जोगिंद्रनगर (ग्राम पंचायत दारट बगला) के कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर और शिमला ज़िले की जुब्बल तहसील (घुंसा गांव) के मेजर अंशुल बाल्टू को देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया है। मेजर अंशुल बाल्टू को यह सम्मान असम में एक विशेष सैन्य अभियान के दौरान प्रदर्शित उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य वीरता के लिए राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दोनों जांबाजों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जयराम ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि कैप्टन योगेंद्र और मेजर अंशुल ने अपने अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से यह साबित कर दिया है कि हिमाचल की देवभूमि आज भी वीरों की जननी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय सेना के कड़े अनुशासन और सर्वोच्च राष्ट्रसेवा का प्रतीक यह सम्मान न केवल पूरे देश को गौरवान्वित करता है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को देशभक्ति और देशसेवा के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिकाओं के पदों हेतू अब 20 नवम्बर तक किए जा सकते हैं आवेदन : बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 20 अक्तूबर – बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा

ऊना 12 फरवरी: जिला ऊना भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अगुवाई में आज अंब उपमण्डल के अन्तर्गत गांव घंडावल में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर से मिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में खोला जाएगा जिला स्तरीय ग्रामीण प्रशिक्षण रोजगार संस्थान – पंचायतों में विकास की गति के लिए नई कार्य योजना पर काम – अनिरुद्ध सिंह

धर्मपुर (मंडी), 4 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्ययोजना को लेकर काम कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!