हिमाचल निवासी कारगिल हीरो परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार बने लेफ्टिनेंट

by

एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के बिलासपुर जिले के परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को भारतीय सेना में ऑनरेरी कमीशन मिला है। अब वे लेफ्टिनेंट के रूप में पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में भावी सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।

15 अगस्त 2025 को मिली इस पदोन्नति ने न केवल संजय कुमार के गौरव को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया, बल्कि पूरे हिमाचल में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी।
1999 के कारगिल युद्ध में दिखाई गई अदम्य वीरता के लिए संजय कुमार को भारत का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र मिला था। उनकी शौर्य गाथा आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उल्लेखनीय है कि परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के नाम अंडेमान निकोबार में एक द्वीप संजय द्वीप नाम भी रखा गया है।
बिलासपुर के वीर रायफलमैन संजय कुमार 1996 में जम्मू-कश्मीर रायफल्स की 13वीं बटालियन में भर्ती हुए। 4 जुलाई 1999, कारगिल युद्ध के दौरान वे मुषको घाटी के प्वाइंट 4875 (फ्लैट टॉप) पर कब्ज़ा करने वाली टुकड़ी के लीड स्काउट थे। हमले के दौरान दुश्मन ने अचानक ऑटोमैटिक गन से जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी, जिससे आगे बढ़ना लगभग नामुमकिन हो गया। स्थिति की गंभीरता भांपकर संजय कुमार ने अकेले ही मोर्चा संभाला।
उन्होंने दुश्मन की चौकी पर सीधा धावा बोला, आमने-सामने की मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और आखिरकार फ्लैट टॉप क्षेत्र दुश्मन से छीन लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मदों पर की गई विस्तृत चर्चा : जिला परिषद की त्रैमासिक  बैठक आयोजित, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चंबा :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हथियार जमा करने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी…अब चूके तो निलंबित होगा लाइसेंस

ऊना, 27 नवंबर : जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी आदेशों में संशोधन करते हुए लाइसेंसी हथियारधारकों के लिए हथियार एवं गोला-बारूद जमा करने की निर्धारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या : आरोपी की पत्नी से था उपप्रधान का अफेयर, पुलिस ने की गिरफ्तारी

बैजनाथ :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की प्रेस प्रसंग के कारण हत्या हुई है। थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या का...
Translate »
error: Content is protected !!