हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, छात्रा सुरभि दो दिन पहले ही घर से हॉस्टल लौटी थी

by
होशियारपुर :  बुधवार देर रात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका दो दिन पहले ही हॉस्टल लौटी थी। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित रयात बाहरा एजुसिटी में बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा सुरभि दो दिन पहले ही घर से आई थी। वह हॉस्टल में एक अन्य छात्रा के साथ रहती थी। बुधवार रात खाने के बाद उसने अपनी रुममेट से कहा कि उसे फोन पर जरूरी बात करनी है, तो वह दूसरे कमरे में चली जाए।
                                इसके बाद उसकी रुममेट दूसरे कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद सुरभि ने अपनी रुममेट को कहा कि उसे रात को देर तक पढ़ना है तो वह दूसरे कमरे में ही सो जाए। रुममेट के अनुसार, वह रात को दूसरे कमरे में सोई।  सुबह जब वह अपने कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने गार्ड को बुलाया, लेकिन सुरभि ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद हॉस्टल वार्डन इंदू को बुलाया गया। हॉस्टल वार्डन के आदेश पर दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान के शीशे को तोड़कर दरवाजा खोला गया तो देखा सुरभि फंदे पर लटकी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पुलिस और सुरभि के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दृष्टिबाधित युवक द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपों पर बोले नेता प्रतिपक्ष : दिव्यांग युवक के आरोप गंभीर हैं, सबको है समानता का अधिकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिबाधित युवक द्वारा लगाए गये आरोप बहुत गंभीर हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का छतरी में तीखा प्रहार कहा, राज्य को विकास की अनदेखी कर ‘व्यवस्था पतन’ की ओर ले गई कांग्रेस सरकार सरकार का ध्यान केवल अपने ‘मित्रों’ को उपकृत करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो विधायकों पर दांव की तैयारी, मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे! – बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

विशेष रणनीति के तहत विधायकों के नाम किए आगे एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे एवं हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई...
Translate »
error: Content is protected !!