हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा योजनाओं की जानकारी को लगेंगे शिविर

by
एएम नाथ। चंबा, 3 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा   संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर विकासखंड सलूणी, चंबा तथा भटियात  में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ज़िला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में विकासखंड सलूणी के तहत  4 सितंबर को सुबह 11 बजे सलूणी में ग्राम पंचायत सलूणी, सिंगाधार तथा  दिघाई के कामगारों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ।  इसी तरह 17 सितंबर को ग्राम पंचायत सुंड़ला, मंजीर  तथा व्याना के कामगारों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत सुंड़ला में सुबह 11 बजे जागरूकता शिविर आयोजित
होगा।
श्वेता कुमारी ने विकासखंड भटियात के तहत आयोजित होने वाले  जागरूकता शिविरों की जानकारी  देते हुए बताया कि 5 सितंबर को ग्राम पंचायत ककीरा- जरेई, ककीरा-कस्बा, चलामा, घटासनी तथा तारागढ़  के कामगारों की सुविधा के लिए सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत ककीरा-जरेई में जागरूकता शिविर आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को  ग्राम पंचायत नैनीखड्ड, तुणूहट्टी, मेल, जियुन्ता, तथा बैली के तहत ग्राम पंचायत नैनीखड्ड में सुबह 11  बजे जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकास खंड चंबा के तहत  7 सितंबर को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत राजनगर तथा रुपणी के कामगारों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत राजनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत चकलू तथा चंड़ी के कामगारों के लिए 7 सितंबर को ही  दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चकलू में जागरूकता शिविर आयोजित होगा।
ज़िला श्रम कल्याण अधिकारी ने उपरोक्त ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी कामगारों से आग्रह किया है कि  वे इन जागरूकता शिविरों में अवश्य  भाग  लें ताकि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड  द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कढ़ू नाला हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

पांगी में मानसून प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जनसमस्याएं भी सुनीं साच में गर्ल्स हॉस्टल और बुनियादी सुविधाओं पर दिए आवश्यक निर्देश एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को...
हिमाचल प्रदेश

परोईयां कलां से घरवासड़ा के लिए तैयार किया जा रहा ट्रैकिंग रूटः वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने परोईयां में जनसमस्याएं सुनते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत में हर साल पांच बड़े काम किए जाऐंगे जिनकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अगस्त क़ो भुत गिरी मंदिर में मनाई जाएगी राधा अष्टमी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव मन्दिर विकास समिति व महिला मण्डल मंदिर की संगत की और से राधा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में होशियारपुर ऊना रोड पर स्थित भुत गिरी मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!