हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय – 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय : 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए दिए जाएंगे 25 हजार रुपए नकद

by
शिमला  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों (म्युनिसिपेलेटीज) की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और प्रदेश सरकार को इस संदर्भ में संस्तुति प्रदान करने के दृष्टिगत 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत डेढ़ लाख श्रमिकों, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति-2019 के तहत और मदों को शामिल करने का निर्णय लिया ताकि सूचना प्रौद्योगिकी, आयुष, स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा इत्यादि विभिन्न सेवा क्षेत्रों में और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।
मंत्रिमण्डल ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल डिवाइस योजना के अंतर्गत  10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर बच्चों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। मेधावी विद्यार्थियों को उनकी पसंद का लैपटॉप या फिर टैबलेट की खरीद देने के मकसद से नकद राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि 10500 बच्चों को दी जाएगी। लैपटॉप और टैबलेट खरीद के बिल विभाग को देने के बाद यह राशि बच्चों के बैंक खातों में डाली जाएगी।
प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 140 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति को भी मंजूरी प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला स्थित 50 बिस्तर क्षमता वाले नागरिक अस्पताल सुन्नी को 100 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया।
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सुरानी में एक नया विकास खंड खोलने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमण्डल ने शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बाघी को राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बीजेपी की संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव – मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 पर पहुंची

हिमाचल बीजेपी में इन दिनों आंतरिक संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं. बूथ स्तर पर त्रिदेव और पन्ना प्रमुख चुने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के 60 और शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच बाईज भरे जाएंगे

ऊना, 16 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करें जिला में सभी प्रिंटर्स- DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिला में सभी प्रिंटर्स के लिए निर्वाचन से संबंधित पंपलेटों पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट : मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल घूमने आ रहे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडग़ंज के भागसू चौक में बुधवार रात...
Translate »
error: Content is protected !!